jyotish shastra mars gives aries 4 big benefits this one weakness can create trouble for them ज्योतिष शास्त्र: मेष और मंगल का बेजोड़ कनेक्शन, मिलते हैं ये 4 फायदे, बस ये कमी बिगाड़ती है सारा खेल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

ज्योतिष शास्त्र: मेष और मंगल का बेजोड़ कनेक्शन, मिलते हैं ये 4 फायदे, बस ये कमी बिगाड़ती है सारा खेल

Mesh and Mangal Connection: मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और इसकी वजह से इस राशि को कई फायते मिलते हैं। आइए इसके बारे में थोड़ा गहराई से चीजों को समझते हैं।

Sat, 4 April 2026 06:04 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
ज्योतिष शास्त्र: मेष और मंगल का बेजोड़ कनेक्शन, मिलते हैं ये 4 फायदे, बस ये कमी बिगाड़ती है सारा खेल

ज्योतिष शास्त्र में हर एक राशि का अपना-अपना महत्व है। राशिचक्र में कुल 12 राशियां होती हैं और हर एक राशि का अपना-अपना स्वामी ग्रह होता है। बात करें मेष राशि की तो इनका स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल की वजह से इस राशि के लोग हमेशा एक्टिव रहते हैं। साथ ही इनके अंदर किसी भी चीज को लेकर फैसला लेने की क्षमता अच्छी होती है। इसके अलावा मंगल की एनर्जी के चलते ही इनमें आगे बढ़ने का जज्बा भी खूब देखा जाता है। मंगल की वजह से ही मेष राशि वालों को काफी फायदा होता है। हालांकि एक कमी के चलते ये लोग अपनी कई चीजें खराब कर ले जाते हैं। आइए सबसे पहले जानते हैं कि आखिर मंगल की वजह से मेष राशि वालों को क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

मंगल के चलते मेष राशि वालों को मिलते हैं ये फायदे

1. कॉन्फिडेंस लेवल में होता है इजाफा

मंगल की एनर्जी के चलते मेष राशि वाले जातकों का कॉन्फिडेंस लेवल अलग ही होता है। इसी वजह से मेष राशि वाले रिस्क लेने से नहीं डरते हैं। नौकरी, शादी या फिर किसी भी चीज से जुड़े फैसले लेने में मेष राशि के लोग देर नहीं लगाते हैं। मंगल की एनर्जी के नाते ही ये लोग हर एक जिम्मेदारी अच्छे से निभाते हैं। इनका कॉन्फिडेंस इन्हें काफी आगे भी पहुंचाता है।

2. लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूट के

मंगल के नाते ही मेष राशि वालों में लीडरशिप क्वालिटी भी देखती जाती है। किसी भी टीम को संभालने से लेकर काम से जुड़े किसी भी चीज की जिम्मेदारी लेने में ये लोग पीछे नहीं हटते हैं। अपनी बात को ये खुलकर सबके सामने रखते हैं और इसी वजह से इन्हें अपने काम को लेकर भी काफी क्लैरिटी रहती है। इनकी इस आदत को सीनियर्स भी काफी पसंद करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: पुखराज पहनने के बाद ना करें ये 4 गलतियां, इस दिन करें धारण

3. मेष राशि वाले होते हैं काफी मेहनती

अगर बाकी राशियों से तुलना की जाए तो मेष राशि वाले काफी मेहनती होते हैं। इन लोगों को खाली बैठे रहना नहीं पसंद आता है। ये हमेशा एक्टिव रहना चाहते हैं। मंगल की एनर्जी की वजह से ही ये लोग एक्टिव और मेहनचती होते हैं। अगर इन्होंने मन में कुछ ठान लिया है तो उसे पूरा करके ही चैन की सांस लेते हैं। मुश्किल से मुश्किल काम को भी मेष राशि वाले अच्छे से पूरा करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर में ज्यादा दिन कबाड़ रखने से होते हैं ये 4 बड़े नुकसान

4. मेष राशि वाले जल्दी नहीं मानते हैं हार

मेष राशि वालों की सबसे अच्छी क्वालिटी ये है कि ये लोग जल्दी किसी भी चीज को लेकर हार नहीं मानते हैं। मुश्किल समय में जो हिम्मत हार जाए वो मेष राशि वाले लोग नहीं है। मुश्किल से मुश्किल हालात में ही ये लोग मजबूती के साथ खड़े होते हैं। अगर किसी काम में रुकावट आ जाती है तो ये लोग जल्दी हार मानने की बजाय उसके लिए कोई ना कोई नया तरीका जरूर ढूंढ ही निकालते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 अप्रैल 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मेष राशि वालों की सबसे बड़ी कमी

मेष राशि वालों की सबसे बड़ी कमी इनकी जल्दबाजी और गुस्सा होता है। कई बार बिना पूरी बात को समझे ही ये फैसला ले लेते हैं, जिससे बाद में परेशान आने की संभावना बढ़ जाती है। मंगल की एनर्जी के चलते ही मेष राशि वालों को गुस्सा भी बहुत तेज आता है। इसी के चलते इनके रिश्ते और काम भी काफी प्रभावित होते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!