Jupiter Transit 2025 Guru Gochar Rashi Parivartan Horoscope Rashifal 2025 में 2 बार होगा गुरु का राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2025 में 2 बार होगा गुरु का राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा लाभ

  • 2025 में देवगुरु बृहस्पति 2 बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। गुरु के 2 बार राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को फायदा होगा।

Fri, 3 Jan 2025 12:48 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2025 में 2 बार होगा गुरु का राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा लाभ

ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 2025 में देवगुरु बृहस्पति 2 बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। 14 मई 2025 को गुरु वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के 2 बार राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को फायदा होगा। आइए जानते हैं, 2025 में 2 बार गुरु के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों को होगा लाभ-

मिथुन राशि- आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आप अपने रिश्तों को काफी गंभीरता से लेंगे और अपने प्रियजनों की हर इच्छा को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आत्मविश्वास की वापसी होगी और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। सामाजिक संपर्क आपके व्यवसाय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे। अविवाहित लोगों को भी इस अवधि में प्रेम प्रसंग का अनुभव हो सकता है। आपका व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा और करियर और वित्त के क्षेत्र में आपका नाम और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और लंबे समय से रुके हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

सिंह राशि- आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आप अपने रिश्तों को काफी गंभीरता से लेंगे और अपने प्रियजनों की हर इच्छा को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और लंबे समय से रुके हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आत्मविश्वास की वापसी होगी और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। अविवाहित लोगों को भी इस अवधि में प्रेम प्रसंग का अनुभव हो सकता है। आपका व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा और करियर और वित्त के क्षेत्र में आपका नाम और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।सामाजिक संपर्क आपके व्यवसाय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि- अपनों का दिल जीतने की आपकी इच्छा तेज होगी और आपका प्रेम जीवन खिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और उनकी सहायता से आपको लाभ होगा। यात्राओं पर जाने के लिए समय अनुकूल है और आर्थिक लाभ और संतोष का अनुभव होगा। आपके घर में शांति रहेगी। आप बिना वजह ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेंगे और कई प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और व्यापारी फलेंगे-फूलेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर राशि में सूर्य के प्रवेश से इन राशियों को होगा लाभ
ये भी पढ़ें:अर्द्धकुंभ, पूर्णकुंभ और महाकुंभ में क्या होता है अंतर? यहां जानें सबकुछ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!