Jupiter Atichari Guru Gochar Till 2032 Impacts On Lucky Zodiac Signs Guru Gochar: 2032 तक गुरु की अतिचारी चाल, इन 6 राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Guru Gochar: 2032 तक गुरु की अतिचारी चाल, इन 6 राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम

  • Guru Gochar 2025: गुरु गोचर अतिचारी चाल से करेंगे। गुरु के गोचर से कुछ राशियों को लाभ होगा। इन राशि वालों को व्यक्तिगत व व्यावसायिक रूप से सफलता मिलेगी।

Wed, 16 April 2025 10:43 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Guru Gochar: 2032 तक गुरु की अतिचारी चाल, इन 6 राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम

Guru Gochar 2025: देवगुरु बृहस्पति अतिचारी चाल चलते हुए 14 मई 2025 को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, 14 मई को गुरु तीन गुना अतिचारी चलेंगे और साल 2032 तक अतिचारी चाल ही चलेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु की अतिचारी चाल का अर्थ तेज चलना या त्वरित होना है। गुरु किसी भी राशि में 12 से 13 महीने तक विराजमान रहते हैं , लेकिन अतिचारी होने पर जल्दी राशि परिवर्तन करते हैं। साल 2025 में गुरु अपनी चाल में तीन बार बदलाव करेंगे। जानें पंडित जी से गुरु की अतिचारी चाल किन 6 राशियों के लिए रहेगी शुभ-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल में शुक्र प्रदोष व्रत कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त व व्रत पारण का समय

गुरु का गोचर कब-कब होगा: 14 मई को गुरु अतिचारी चाल से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 18 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु 11 नवंबर को वक्री अवस्था में आएंगे और फिर 05 दिसंबर को फिर से मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके बाद गुरु 2026 में अपनी राशि बदलेंगे। इसके बाद साल 2026 जून में गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और अक्तूबर 2026 में सिंह राशि में गोचर करेंगे। साल 2027 में जनवरी माह में गुरु फिर से कर्क राशि में लौटेंगे और फिर जून में पुन: सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 2028 में गुरु सिंह राशि में आएंगे और जुलाई 2028 में कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। दिसंबर 2028 में तुला राशि में गोचर करेंगे। 2029 में गुरु मार्च महीने में कन्या राशि में आएंगे और अगस्त 2029 में तुला राशि में आ जाएंगे। साल 2030 में अतिचारी चाल से जनवरी माह में गुरु वृश्चिक राशि में आएंगे। मई 2030 में गुरु तुला राशि में आएंगे। सितंबर 2030 में गुरु वृश्चिक राशि में फिर से आ जाएंगे। साल 2031 में फरवरी माह में गुरु धनु राशि में आएंगे और जून में वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। अक्टूबर 2031 में गुरु धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। साल 2032 में गुरु अतिचारी चाल से मार्च में मकर राशि, फिर अगस्त में धनु राशि और अक्तूबर में मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से गुरु साल 2032 तक जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन करेंगे।

गुरु की अतिचारी चाल किन राशियों के लिए शुभ-

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, गुरु की अतिचारी चाल से मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों को लाभ मिलेगा। गुरु के प्रभाव से इन राशियों को नौकरी-चाकरी, व्यवसाय के साथ व्यक्तिगत जिंदगी में भी शुभ फल प्राप्त होंगे। गुरु के प्रभाव से इन भाग्यशाली राशियों को नौकरी-चाकरी में उन्नति के सुअवसरों की प्राप्ति होगी। भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। कार्यों की विघ्न-बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक रूप से भी स्थिति सुधर जाएगी। जरूरत के हिसाब से जीवन वस्तुएं में उपलब्ध होंगी। कुल मिलाकर एक अच्छे समय की ओर जाएंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में दो बार बुध बदलेंगे राशि, जानें किन राशियों के लिए शुभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!