Mercury Transit 2025 Budh Rashi Parivartan in May these zodiac signs may get benefits Budh Gochar: मई में एक नहीं बल्कि दो बार बुध बदलेंगे राशि, जानें किन 3 राशियों के लिए शुभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Budh Gochar: मई में एक नहीं बल्कि दो बार बुध बदलेंगे राशि, जानें किन 3 राशियों के लिए शुभ

  • Budh Gochar 2025: बुध मई में दो बार अपनी राशि में बदलाव करेंगे। मई में बुध के दो बार गोचर करने का लाभ कुछ राशियों को मिलेगा।जानें बुध गोचर की लकी राशियां-

Tue, 15 April 2025 11:04 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Budh Gochar: मई में एक नहीं बल्कि दो बार बुध बदलेंगे राशि, जानें किन 3 राशियों के लिए शुभ

Budh Rashi Parivartan May 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को ग्रहों के राजकुमार हैं। बुध समय-समय पर अपनी राशि में बदलाव करते हैं। चंद्रमा के बाद बुध सबसे तेज गति से संचरण करते हैं। बुध मई में एक नहीं बल्कि दो बार गोचर करेंगे। 07 मई 2025 को बुध मंगल की मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 23 मई 2025 को बुध मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का मई में डबल गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होगा। इन राशि वालों को करियर के साथ व्यवसाय में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। जानें बुध गोचर की लकी राशियां-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ रहने वाला है। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। वाणी प्रभावशाली रहेगी। कारोबार में सफलता प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार का योग है। कोई सपना पूरा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में मोहिनी एकादशी कब है? जानें डेट, पूजन व व्रत पारण का समय

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए मई में बुध का दो बार राशि बदलना शुभ रहने वाला है। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। व्यावसायिक उत्थान मिल सकता है। व्यापारियों के लिए लाभ के संकेत हैं। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें शीघ्र लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए बुध का मई में डबल गोचर शुभ रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। स्थान परिवर्तन की संभावना है। व्यापारियों को नई डील मिल सकती हैं, जिससे लाभ होगा। आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!