Janmashtami Pooja Time Morning when not to do Janmashtami puja Krishna Janmashtami 2025 Janmashtami vrat sankalp vidhi आज सुबह इस समय न करें जन्माष्टमी पूजा, नोट करें जन्माष्टमी व्रत संकल्प की सही विधि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज सुबह इस समय न करें जन्माष्टमी पूजा, नोट करें जन्माष्टमी व्रत संकल्प की सही विधि

Janmashtami Pooja Time, Janmashtami 2025 vrat sankalp: जन्माष्टमी का व्रत रखने पर व्रत का संकल्प लेना जरूरी माना जाता है। आज सुबह से ही राहुकाल का निर्माण हो रहा है। ऐसे में जानें आज जन्माष्टमी की पूजा किस समय नहीं करनी चाहिए- 

Sat, 16 Aug 2025 08:33 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज सुबह इस समय न करें जन्माष्टमी पूजा, नोट करें जन्माष्टमी व्रत संकल्प की सही विधि

Janmashtami Pooja Time: जन्माष्टमी के आज पावन मौके पर भक्तजन भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्ति के लिए उपवास रखेंगे। मध्यरात्रि के टाइम भगवान के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु पूरे हर्ष और उल्लास के साथ भगवान कृष्ण के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृद्धि योग, बुधादित्य योग, गजलक्ष्मी योग के साथ ही ध्रुव योग बन रहे हैं। यह व्रत भाद्र कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। जन्माष्टमी का व्रत रखने पर व्रत का संकल्प लेना जरूरी माना जाता है। वहीं, आज सुबह से ही राहुकाल का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं आज किस समय पूजा करने से बचना चाहिए व व्रत संकल्प की सही विधि-

आज सुबह इस समय न करें जन्माष्टमी पूजा

राहुकाल- 09:08 ए एम से 10:47 ए एम

उद्वेग - अशुभ 10:47 ए एम से 12:25 पी एम

काल - हानि 05:21 पी एम से 06:59 पी एम काल वेला

उद्वेग - अशुभ 08:21 पी एम से 09:42 पी एम

रोग - अमंगल 01:47 ए एम से 03:08 ए एम, अगस्त 17

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुबह से रात तक इन 9 शुभ मुहूर्त में करें जन्माष्टमी पूजा, जानें चौघड़िया मुहूर्त
ये भी पढ़ें:जन्माष्टमी पर गुरु-शुक्र की युति का धमाल, 20 अगस्त तक इन राशियों को खूब होगा लाभ

नोट कर लें जन्माष्टमी व्रत संकल्प की सही विधि

1- जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत हो जाएं

2- सबसे पहले पूजा घर को साफ कर सजाएं

3- गणेश जी का ध्यान करें

4- भगवान श्री कृष्ण का गंगाजल से अभिषेक करें

5- चंदन, वस्त्र, पुष्प, फल आदि अर्पित करें

6- भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप और माता देवकी का ध्यान व विधिवत पूजा करें

7- हाथ में पुष्प और अक्षत लेकर व्रत रखने का संकल्प लें

8- मंत्र जाप करें

9- अब प्रभु को भोग लगाकर आरती गाएं

10- क्षमा प्रार्थना करें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!