Janmashtami 2025 Upay for Aries to Pisces How To please Lord Krishna Janmashtami Upay जन्माष्टमी: श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

जन्माष्टमी: श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय

Janmashtami 2025 Upay: इस साल की जन्माष्टमी शनिवार के दिन पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी पर राशि अनुसार कुछ उपाय करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ भगवान कृष्ण को भी प्रसन्न कर सकते हैं। 

Thu, 14 Aug 2025 05:58 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जन्माष्टमी: श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय

Janmashtami 2025 Upay: इस साल भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 16 अगस्त के दिन मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं श्रीकृष्ण। जन्माष्टमी की रात विशेष पूजन, हवन, भजन-कीर्तन और मध्यरात्रि में बाल गोपाल के जन्मोत्सव का घर-घर में आयोजन होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी पर राशि अनुसार कुछ उपाय करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ भगवान कृष्ण को भी प्रसन्न कर सकते हैं-

श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय

मेष राशि: मेष राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें लाल चंदन लगाएं।

वृषभ राशि: भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए वृषभ राशि के लोग हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का जाप करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि: श्री कृष्ण की असीम कृपा पाने के लिए कर्क राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन भगवान के बाल स्वरूप की सेवा करें।

सिंह राशि: जन्माष्टमी के दिन सिंह राशि के लोग भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी भेंट करें साथ ही उनका अभिषेक भी करें।

कन्या राशि: कन्या राशि के लोग भगवान श्री कृष्ण की असीम कृपा पाने के लिए प्रभु को पीला चंदन लगाएं।

तुला राशि

जन्माष्टमी के पावन पर्व पर तुला राशि के लोगों को कच्चे दूध और गंगाजल से श्री हरि कृष्ण का अभिषेक करना चाहिए और उनकी संतान की तरह सेवा करना चाहिए।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोग दही और शहद से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करें और कृष्ण मंत्र का जाप करें

धनु राशि: धनु राशि के लोगों को जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करना चाहिए।

मकर राशि: जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के लोग गाय को चारा खिलाएं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए और मोर पंख चढ़ाना चाहिए।

मीन राशि: जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए मीन राशि के लोगों को प्रभु को तुलसी दल और खीर का भोग लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जन्माष्टमी का व्रत किस दिन रखना उत्तम? जानें व्रत संकल्प-पूजा विधि, नियम व व्रत
ये भी पढ़ें:जन्माष्टमी पर क्यों निभाई जाती है खीरा काटने की परंपरा, जानें पूजन उत्तम मुहूर्त
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!