Horoscope Weekly Horoscope 5-11 January 2026 Rashifal Weekly Lucky zodiacs Future Predictions 5 से 11 जनवरी तक इन 5 राशियों की चांदी ही चांदी, इस सप्ताह खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

5 से 11 जनवरी तक इन 5 राशियों की चांदी ही चांदी, इस सप्ताह खूब होगा लाभ

Weekly Horoscope 5-11 January 2026: ग्रहों की युति से कई लाभकारी योग बन रहे हैं, जिससे सप्ताह बेहद खास माना जा रहा है। ग्रहों की चाल से 5 से 11 जनवरी का सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकरी रहने वाला है। आइए जानते हैं-

Sun, 4 Jan 2026 11:03 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
5 से 11 जनवरी तक इन 5 राशियों की चांदी ही चांदी, इस सप्ताह खूब होगा लाभ

Weekly Horoscope 5-11 January 2026: 5 जनवरी से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इस सप्ताह धनु राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल की युति रहेगी। ऐसे में इस सप्ताह में बुधादित्य, शुक्रादित्य योग, मंगलादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग का संयोग रहेगा। ग्रहों की युति से कई लाभकारी योग बन रहे हैं, जिससे सप्ताह बेहद खास माना जा रहा है। इसके साथ ही धनु राशि के सूर्य और मिथुन राशि के गुरु दोनों एक दूसरे पर सप्तम दृष्टि रखेंगे, जिससे केंद्र योग भी बनेगा। ए सभी योग भेद प्रभावशाली व लाभकरी हैं, जो पूरे सप्ताह रहने वाले हैं। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। 5 से 11 जनवरी के दौरान गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा कर्क, सिंह, कन्या और तुला राशि में रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 5 से 11 जनवरी का सप्ताह किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है-

5 से 11 जनवरी तक इन 5 राशियों की चांदी ही चांदी, इस सप्ताह खूब होगा लाभ

मेष राशि: ये सप्ताह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। प्यार के मामले में अपनी फीलिंग्स का इजहार करें, रिस्पांस पॉजिटिव रहेगा। वर्कप्लेस पर डिप्लोमेटिक बनें। ज्यादा से ज्यादा कमिटमेंट सुनिश्चित करें। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन भी पॉजिटिव है।

वृश्चिक राशि: इस सप्ताह एक आनंदमय समय एक्सपीरियंस कर सकते हैं प्रेमी के साथ मुद्दों को सुलझाएं। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए खाली समय निकालें। ऑफिस जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन आप उन्हें सुलझा लेंगे। स्वास्थ्य और धन दोनों आपके पक्ष में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु, शनि की चाल करेगी कमाल ही कमाल, इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत
ये भी पढ़ें:मेष राशि पर 2026 में शनि की साढ़ेसाती का कैसा प्रभाव रहेगा, जानें उपाय

कर्क राशि: ये सप्ताह अच्छी खबर दे सकता है। ईमानदारी बनाए रखें। इससे आपको रिश्ते में कुछ सुखद पल मिलेंगे। कोई बड़ी मेडिकल समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी है। कार्यक्षेत्र में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

कन्या राशि: ये सप्ताह आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। आपका रोमांटिक रिश्ता आकर्षक और आनंदमय नजर आ रहा है। काम में प्रोडक्टिव बनें और धन को सावधानी से मैनेज करें। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ा मुद्दा सामने नहीं आएगा।

तुला राशि: इस सप्ताह परिवार के साथ अधिक समय बिताएं। सुनिश्चित करें कि आप काम में सर्वोत्तम परिणाम दें। धन और स्वास्थ्य दोनों आपके पक्ष में रहेंगे। आपको टास्क कंप्लीट करने में रिस्क दिखेंगे लेकिन आप उन्हें कॉन्फिडेंस के साथ पूरा करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष समेत 12 राशियों के लिए 4 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:10 दिन बाद से इन राशियों पर धन वर्षा, जब मकर राशि में होगा शुक्र गोचर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!