MESH RASHIFAL 2026: ARIES YEARLY Horoscope SHANI KI SADHESATI Rashifal Saturn Transit मेष राशि पर 2026 में शनि की साढ़ेसाती का कैसा प्रभाव रहेगा, जानें उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष राशि पर 2026 में शनि की साढ़ेसाती का कैसा प्रभाव रहेगा, जानें उपाय

MESH RASHIFAL 2026, ARIES YEARLY Horoscope SHANI KI SADHESATI: इस समय शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि की चाल के स्वरूप मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। मेष राशि को खर्चों पर कंट्रोल रखने के साथ बुरी आदतों से बचना होगा।

Sat, 3 Jan 2026 01:06 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मेष राशि पर 2026 में शनि की साढ़ेसाती का कैसा प्रभाव रहेगा, जानें उपाय

MESH RASHIFAL 2026, ARIES YEARLY Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह एक महवतरपूर्ण ग्रह माना गया है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। ये राशि चक्र की पहली राशि है। शनि हर साल शनि राशि नहीं बदलते लेकिन उनका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। इस समय शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि की चाल के स्वरूप मेष राशि, कुंभ राशि और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। सिंह राशि और धनु राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। मेष राशि में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 2025 से शुरू हो गया था। आइए जानते हैं 2026 में शनि का प्रभाव मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा और उपाय भी-

मेष राशि पर 2026 में शनि की साढ़ेसाती का कैसा प्रभाव रहेगा, जानें उपाय

29 मार्च, 2025 से शनि के मीन गोचर के चलते मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। 2026 में पूरे साल शनि मेष राशि से 12वें भाव में गोचर करेंगे। यह साढ़ेसाती का सबसे शुरुआती चरण होता है।

शनि की साढ़ेसाती का शुरुआती चरण नींद में कमी या मानसिक बेचैनी का कारण बनता है। आप अकेला महसूस कर सकते हैं। अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। इस समय निवेश बहुत सोच-समझकर करें, क्योंकि पैसा फंसने के योग बन सकते हैं। करियर की बात करें तो नौकरी में ट्रांसफर या स्थान परिवर्तन की प्रबल संभावना रहेगी। खान-पान में अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य होगा। साढ़ेसाती का पहला चरण डराने के लिए नहीं, बल्कि अनुशासन सिखाने के लिए आता है। साल 2027 में शनि के मेष राशि में गोचर करने पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण प्रारंभ हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 दिन बाद से इन राशियों पर धन वर्षा, जब मकर राशि में होगा शुक्र गोचर

शनि उपाय: 2026 में आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

  1. बजट बनाएं।
  2. खर्चों पर कंट्रोल रखें।
  3. शनि अनुशासन के कारक हैं। बुरी आदतों से इस दौरान भारी नुकसान हो सकता है।
  4. मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ मेष राशि वालों के लिए सबसे उत्तम कवच है।
  5. शनिवार के दिन काली उड़द, काला तिल या लोहे की वस्तुओं का दान करें।
  6. एक बर्तन में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और उसे शनि मंदिर में दान कर दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 3 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 3 जनवरी को मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!