Horoscope Venus Transit in Taurus Rashifal Venus Transit 2025 will create RajYoga time will be very special for 4 zodiac Venus Transit: शुक्र के वृषभ गोचर से बनेगा राजयोग, 4 राशियों के लिए समय बेहद खास, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Venus Transit: शुक्र के वृषभ गोचर से बनेगा राजयोग, 4 राशियों के लिए समय बेहद खास

Horoscope Venus Transit in Taurus: जल्द ही शुक्र वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिसका स्वामित्व स्वयं शुक्र के पास है। क्र का वृषभ गोचर कुछ राशियों के लिए बेहतरीन खबर लेकर आने वाला है।

Mon, 12 May 2025 04:34 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Venus Transit: शुक्र के वृषभ गोचर से बनेगा राजयोग, 4 राशियों के लिए समय बेहद खास

Horoscope Venus Transit, शुक्र के वृषभ गोचर से बनेगा राजयोग: शुक्र की बदलती चाल सभी 12 राशियों को प्रभावित करती है। जल्द ही शुक्र वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिसका स्वामित्व स्वयं शुक्र के पास है। इस कारण यह गोचर बेहद खास माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र के वृषभ गोचर से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र का वृषभ गोचर कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा तो कुछ के लिए मुश्किल समय भी लाएगा। पंचांग अनुसार, जून 29 2025 को दफर 2:17 बजे शुक्र वृषभ राशि में जाएंगे। आइए जानते हैं शुक्र का ये गोचर किन राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है-

4 राशियों के लिए समय बेहद खास

वृषभ राशि: शुक्र का अपनी ही राशि में गोचर करना अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। कुछ लोगों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार की स्थिति में सुधार होगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 13 मई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:शुक्र का मेष राशि में गोचर कब? इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

सिंह राशि: आने वाले साल में शुक्र का गोचर सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार में समृद्धि का माहौल रहेगा। करियर और आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जंक फूड का सेवन कम करें। वहीं, बिजनेस करने वालों को प्रॉफिटेबल डील मिल सकती है।

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। आपके रुके हुए काम शुरू हो जाएंगे। करियर में प्रमोशन से जुड़े कई नए टास्क भी मिलेंगे। घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी कर सकते हैं। मन खुश रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ चीजों में सुधार होगा। वहीं, नेचर में समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 12 से 18 मई तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा?

कुंभ राशि: शुक्र का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। परिवार का साथ मिलेगा। स्ट्रेस फ्री रहेंगे। व्यापारियों को विदेश से अच्छी डील मिल सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!