Horoscope Venus Transit In Scorpio Shukra Gochar Rashi Parivartan Rashifal शुक्र का राशि परिवर्तन कल, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शुक्र का राशि परिवर्तन कल, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

शुक्र ग्रह 26 नवंबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को सौंदर्य, प्रेम, आकर्षण, धन और आराम का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।

Tue, 25 Nov 2025 04:25 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शुक्र का राशि परिवर्तन कल, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

शुक्र ग्रह 26 नवंबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को सौंदर्य, प्रेम, आकर्षण, धन और आराम का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है तो अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं, शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- शुक्र के इस गोचर से आपको परिवार में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात पर मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए बातचीत संभलकर करें। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहेगा। खर्च बढ़ेंगे और किसी जरूरी काम में पैसा ज्यादा लग सकता है। ऑफिस में काम थोड़ा धीमा चलेगा, लेकिन आपके प्रयास बेकार नहीं जाएंगे। प्रेम संबंध में गलतफहमियां बन सकती हैं, इसलिए जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न दें। सेहत भी इतने दिनों मे थोड़ी कमजोर रह सकती है।

वृषभ राशि- आपके लिए यह गोचर राहत लेकर आ सकता है। खासकर ससुराल पक्ष के साथ चल रही कोई गलतफहमी दूर हो सकती है। परिवार में माहौल हल्का-फुल्का रहेगा। कोई रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी मजबूत होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में समझ बढ़ेगी। घर में कुछ खरीदारी का मन बनेगा, जिसपर खर्च भी हो सकता है। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी, बस आपको तरीका थोड़ा बदलना होगा।

मिथुन राशि- आज का समय आपके लिए थोड़ा दबाव भरा हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य या गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा और बॉस की नजरें आप पर टिकी रहेंगी। हालांकि परिजन का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट और चिंता संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। शांत रहें और योजना बनाकर आगे बढ़ें।

कर्क राशि- आपके लिए यह गोचर कई तरह से सकारात्मक रहेगा। मन की कुछ पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। प्रेम संबंध में मिठास आएगी और साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। परिवार पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन वह जरूरी खर्च होगा। किसी शुभ काम की शुरुआत हो सकती है। हालांकि, आपको गाड़ी चलाते समय या यात्रा के दौरान थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। काम में नए मौके मिलेंगे और आत्मविश्वास बना रहेगा।

सिंह राशि- यह गोचर आपके घरेलू जीवन में थोड़ी हलचल ला सकता है। घर में किसी बात पर तनाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य या घर के किसी जरूरी काम पर खर्च बढ़ेगा। प्रेम जीवन में भी उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में उम्मीद से कम परिणाम मिलेंगे, जिससे मन खिन्न हो सकता है। धन आएगा जरूर, लेकिन टिकेगा कम। इस समय किसी भी बहस से दूरी बनाए रखें। शांति ही समाधान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें 26 नवंबर का विस्तृत राशिफल

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह समय मिश्रित फल देगा। रोजमर्रा के कामों में थोड़ा ढीलापन आ सकता है और आप आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच भी बन सकती है। व्यापार में फायदे और नुकसान दोनों की संभावना है, इसलिए हर कदम सोचकर उठा‍ना होगा। भाई-बहनों या दोस्तों से कुछ मदद मिल सकती है। घर-गाड़ी खरीदने या सुधार कराने का योग भी बन रहा है। सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि- शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं, लेकिन वृश्चिक में उनका गोचर आपको पैसों और रिश्तों में थोड़ा परेशान कर सकता है। अचनाक खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस बिना योजना के करेंगे तो नुकसान संभव है। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें। अनावश्यक बहस न करें। कामकाज में धीरे-धीरे सुधार आएगा, लेकिन शुरुआत में संघर्ष रहेगा।

वृश्चिक राशि- शुक्र का आपकी ही राशि में गोचर आपके आत्मविश्वास और आकर्षण को बढ़ाएगा। मन की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। हालांकि दोस्तों या साथियों से आपको उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा। खर्च अचानक बढ़ जाएगा इसलिए धन की योजना बनाकर चलें। नौकरी में बदलाव का मन हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर तनाव थोड़ा बढ़ सकता है।

धनु राशि- घर-परिवार में सकारात्मक माहौल बनेगा। कोई शुभकार्य या पारिवारिक आयोजन हो सकता है। नौकरी में गतिविधियां बढ़ेंगी और जिम्मेदारियां ज्यादा मिलेंगी। व्यापार में पैसा थोड़े समय के लिए फंस सकता है। धैर्य जरूरी है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपकी बात को महत्व देंगे। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

मकर राशि- आपके लिए यह गोचर शुभता लेकर आ रहा है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक या लंबी यात्रा का योग बन सकता है। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। नौकरी और आय में धीरे-धीरे सुधार होगा। दोस्तों से भी फायदा मिलने की संभावना है। घरेलू मामलों में समझदारी से काम लें।

कुंभ राशि- काम में मन कम लगेगा और ऊर्जा थोड़ी कम महसूस होगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और विरोधी सक्रिय रहेंगे। अचानक किसी बड़े खर्च या नुकसान की आशंका है, इसलिए पैसे संभालकर चलें। घरवालों का साथ आपके लिए राहत देगा। इस समय किसी बड़े फैसले को कुछ दिनों के लिए टालना बेहतर रहेगा।

मीन राशि- सरकारी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। बड़े लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन या पद में सुधार के योग हैं, हालांकि थोड़ी देरी संभव है। गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी रखें। धन स्थिति स्थिर रहेगी। प्रेम जीवन और परिवार से सहयोग मिलेगा। आगे की योजना के लिए यह समय अच्छा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!