Horoscope kumbh rashi mein mangal gochar rashi parivartan mars transit in aquarius rashifal कुंभ राशि में मंगल का गोचर: इन 5 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय तो बढ़ेंगी इन 7 राशियों की मुश्किलें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कुंभ राशि में मंगल का गोचर: इन 5 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय तो बढ़ेंगी इन 7 राशियों की मुश्किलें

वैदिक ज्योतिष में मंगल को साहस, ताकत और एक्शन का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल जहां मजबूत होता है, वहां काम करने की हिम्मत बढ़ती है और करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 23 फरवरी 2026 को रात 11:33 बजे मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

Thu, 19 Feb 2026 04:42 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कुंभ राशि में मंगल का गोचर: इन 5 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय तो बढ़ेंगी इन 7 राशियों की मुश्किलें

वैदिक ज्योतिष में मंगल को साहस, ताकत और एक्शन का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल जहां मजबूत होता है, वहां काम करने की हिम्मत बढ़ती है और करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 23 फरवरी 2026 को रात 11:33 बजे मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के दौरान कुछ राशियों को फायदा मिलेगा, तो कुछ को संभलकर चलने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, कुंभ राशि में मंगल के प्रवेश करने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- इस गोचर में कामकाज से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में तरक्की, इनाम या नई जिम्मेदारी का मौका बन सकता है। बिजनेस में मुकाबला रहेगा, लेकिन सही प्लानिंग से आगे निकल सकते हो। पैसे आएंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बचत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। सेहत सामान्य रहेगी, एनर्जी अच्छी बनी रहेगी।

वृषभ राशि- रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है। पार्टनर या बिजनेस पार्टनर से बहस बढ़ने के आसार हैं। नौकरी में दबाव बढ़ेगा और मन काम में कम लगेगा। बिजनेस में फायदा सीमित रहेगा, पुराने तरीकों से काम करोगे तो नुकसान भी हो सकता है। पैसों में उतार-चढ़ाव रहेगा। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के चलते खर्च बढ़ सकता है। सेहत को लेकर भी थोड़ी सावधानी रखनी होगी।

मिथुन राशि- करियर में ग्रोथ धीमी रह सकती है। विदेश से जुड़े मौके मिलने में देरी हो सकती है। बिजनेस में मुकाबला ज्यादा रहेगा, इसलिए फायदे सीमित रहेंगे। पैसों के मामले में किस्मत का साथ कम मिलेगा। रिश्तों में ईगो के कारण तकरार हो सकती है। पार्टनर की सेहत पर खर्च होने के आसार हैं। खुद को शांत रखना फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि- नौकरी में स्थिरता कम महसूस होगी। सीनियर या टीम के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। बिजनेस में नुकसान की आशंका है, विस्तार के मौके कम मिलेंगे। पैसों में खर्च ज्यादा रहेगा और बचत करना मुश्किल हो सकता है। रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। मन भारी रह सकता है और एनर्जी भी कम महसूस होगी।

सिंह राशि- करियर में अच्छा प्रदर्शन कर पाओगे। काम को लेकर पहचान मिल सकती है और बाहर के मौके भी बन सकते हैं। बिजनेस में फायदा होने के योग हैं और नया काम बढ़ाने का मौका मिल सकता है। पैसों में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आमदनी ठीक रहेगी। रिश्तों में तालमेल अच्छा रहेगा और घर में खुशी का माहौल बनेगा। सेहत सामान्य से अच्छी रहेगी।

कन्या राशि- काम को लेकर फोकस बढ़ेगा। नौकरी में स्थिरता रहेगी और टीम के साथ तालमेल बेहतर होगा। बिजनेस में मुनाफा ठीक-ठाक रहेगा और नए संपर्क बन सकते हैं। पैसों में आमदनी और खर्च दोनों रहेंगे, बचत सीमित रहेगी। रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन कोई बड़ी दिक्कत नहीं दिखती।

तुला राशि- नौकरी में मेहनत का फल मिल सकता है। प्रमोशन या सराहना के योग बन सकते हैं। बिजनेस में फायदा औसत रहेगा, नए आइडिया पर काम कर सकते हो। पैसों में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बचत कम होगी। रिश्तों में ईगो के कारण दूरी बन सकती है। सेहत को लेकर भी थोड़ी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

वृश्चिक राशि- घर-परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरी में सीनियर से टकराव की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में फायदा सीमित रहेगा और उम्मीद से कम रिजल्ट मिल सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है। रिश्तों में बहस बढ़ने के आसार हैं। सेहत में एनर्जी कम रहेगी, छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है।

धनु राशि- नौकरी में तरक्की और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश से जुड़े मौके भी बन सकते हैं। बिजनेस में फायदा अच्छा रहेगा और मुनाफा बढ़ने के योग हैं। पैसों में स्थिति मजबूत रहेगी और बचत भी हो सकती है। रिश्तों में तालमेल अच्छा रहेगा और पार्टनर के साथ समझ बेहतर होगी। सेहत ठीक रहेगी, बस बच्चों की सेहत पर ध्यान देना होगा।

मकर राशि- काम में मन कम लगेगा और खुद पर भरोसा थोड़ा कमजोर हो सकता है। नौकरी में पहचान मिलने में समय लगेगा। बिजनेस में फायदा और नुकसान दोनों देखने को मिल सकते हैं।खर्च बढ़ेंगे, खासकर परिवार से जुड़ी जरूरतों पर। रिश्तों में बहस हो सकती है। सेहत में पैरों या पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं।

कुंभ राशि- नौकरी और करियर में रुकावटें आ सकती हैं। बिजनेस में गलत फैसलों से नुकसान होने के आसार हैं। पैसों में दबाव बढ़ेगा और बचत करना मुश्किल होगा। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। सेहत में पैरों या जांघ से जुड़ी परेशानी हो सकती है, थकान भी ज्यादा रहेगी।

मीन राशि- करियर में किस्मत का साथ कम मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मौके कम दिखेंगे। बिजनेस में मुनाफा औसत रहेगा, गलत प्लानिंग से नुकसान हो सकता है। पैसों में तंगी महसूस हो सकती है। रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है और मन उदास रह सकता है। सेहत भी कमजोर रह सकती है, आराम और ध्यान जरूरी रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में देगा दिखाई, जानें सूतक काल का समय
ये भी पढ़ें:20 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!