Horoscope Budh Uday 2025 Mercury rise june these 3 zodiac signs will gets benefits जून में उदित होंगे ग्रहों के राजकुमार बुध, इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

जून में उदित होंगे ग्रहों के राजकुमार बुध, इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

Budh Uday 2025: बुध जून में अस्त से उदित अवस्था में आएंगे। बुध के उदय से कुछ राशियों को शुभ फल प्राप्त होंगे। जानें बुध उदय की लकी राशियां-

Wed, 28 May 2025 08:27 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
जून में उदित होंगे ग्रहों के राजकुमार बुध, इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

Budh Uday 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि, व्यापार, तर्क व संवाद आदि के कारक माने गए हैं। बुध समय-समय पर राशि परिवर्तन करने के साथ ही अस्त और उदित भी होते हैं। वर्तमान में बुध अस्त अवस्था में हैं और 08 जून 2025 को करीब 25 दिन बाद बुध उदित होंगे। बुध के उदय का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियों को बुध उदित होकर शुभ फल प्रदान करेंगे। इन राशि वालों को जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जानें बुध उदय की लकी राशियां-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए बुध उदित होना अनुकूल रहने वाला है। बुध के प्रभाव से आपको जीवन की परेशानियों से राहत मिलेगी। रिश्तों में सुधार होगा। भाई-बहन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। खर्चों पर लगाम लगेगी और आर्थिक रूप से आप समृद्ध महसूस करेंगे। कुछ सिंगल जातकों के जीवन में खास व्यक्ति की एंट्री भी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बनने वाली है सूर्य-केतु की युति, इन 3 राशियों के लिए रहेगी लाभकारी

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को बुध उदित होकर हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम दिलाएंगे। बुध के प्रभाव से आपकी नौकरी पेशा की स्थिति अच्छी होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपको सीनियर्स का साथ व प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। किसी बड़ी भूमिका या जिम्मेदारी को निभाने का मौका मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं।

3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का उदय शुभ संकेत दे रहा है। बुध के प्रभाव से आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन का आवक बढ़ेगा। किसी अटके हुए धन की वापसी संभव है। शत्रु आपको पराजित करने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक सफलता मिलने के योग हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आर्थिक लाभ के लिए आजमाएं ये 5 उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!