Horoscope Ketu Transit 2025 Ketu Gochar in Singh Rashi These Zodiac signs will gets benefis केतु का सिंह गोचर, 18 मई से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

केतु का सिंह गोचर, 18 मई से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय

Ketu Transit 2025: केतु मई में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। केतु के सिंह राशि में आने से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो सकता है।

Tue, 13 May 2025 09:03 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
केतु का सिंह गोचर, 18 मई से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय

Ketu Transit 2025: वैदिक ज्योति शास्त्र में केतु गोचर काफी महत्वपूर्ण माना गया है। केतु करीब 18 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते है। केतु 18 मई 2025 को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। केतु के सिंह राशि में आने से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, केतु के सिंह गोचर से कुछ राशियों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इन राशि वालों को वित्त, नौकरी व व्यवसाय में उन्नति देखने को मिल सकती है। जानें केतु गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी-

1.मिथुन राशि- केतु गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। रिश्तेदारों, मित्रों व परिवारजनों के साथ रिश्तों में सुधार होगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु के नक्षत्र में बुध का गोचर, इन 3 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए केतु गोचर लाभकारी रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। सेहत में सुधार होगा। नौकरी में सफलता व व्यावसायिक तरक्की के योग बनेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है।

3. धनु राशि- धनु राशि के लिए केतु गोचर अनुकूल रहने वाला है। केतु गोचर के प्रभाव से आपको तीर्थ यात्राओं का मौका मिलेगा। व्यापारिक यात्रा फलीभूत रहने वाली है। आपने बीते समय में जो प्लानिंग बनाई थी, उसमें सफलता मिलेगी। आय के नए साधन सामने आएंगे। पुराने मार्गों से भी धन का आगमन होता रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जुलाई में शनि हो रहे वक्री, ज्योतिर्विद से जानें आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

4. मकर राशि- मकर राशि के लिए केतु गोचर लाभप्रद रहेगा। केतु के प्रभाव से आपकी सेहत पहले से अच्छी होगी। जीवन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। वित्त में सुधार होगा। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!