Horoscope Sun Jupiter conjunction 2025 in gemini surya guru yuti these zodiac signs may gets positive results Surya Guru Yuti: सूर्य-गुरु की युति इन 5 राशियों के लिए अच्छी, जून में मिलेंगे शुभ फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Surya Guru Yuti: सूर्य-गुरु की युति इन 5 राशियों के लिए अच्छी, जून में मिलेंगे शुभ फल

Sun Jupiter Yuti: सूर्य-गुरु जल्द ही मिथुन राशि में युति बनाएंगे, जिससे गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण होगा। गुरु-सूर्य के मिलन से कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Sat, 31 May 2025 03:07 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Surya Guru Yuti: सूर्य-गुरु की युति इन 5 राशियों के लिए अच्छी, जून में मिलेंगे शुभ फल

Sun-Jupiter conjunction June 2025: सूर्य 15 जून 2025 को मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। मिथुन राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु व सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। गुरु-सूर्य के एक साथ मिथुन राशि में होने से दोनों ग्रहों की युति बनेगी। ये दोनों ग्रह 15 जुलाई तक गुरु आदित्य राजयोग का भी निर्माण करेंगे। गुरु-सूर्य की युति से कई राशियों को जून महीने में लाभ मिलेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु-सूर्य की युति सिंह व कन्या समेत पांच राशियों के लिए शुभ रहने वाली है। जानें इन राशियों को किस तरह के परिणाम मिलेंगे।

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को सूर्य-गुरु की युति से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से आप उत्थान करेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति पहले से अच्छी होगी। व्यापार में लाभ होगा। सेहत अच्छी रहने वाली है। घरेलू सुखों में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर आपके लिए यह समय काफी आनंदमय रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-30 जून तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य-गुरु की युति लाभकारी रहेगी। इस अवधि में आपको धन से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। व्यापारियों को नई साझेदारी मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि भी मिल सकती है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए गुरु आदित्य राजयोग शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको राजनीतिक लाभ मिलेगा। सरकारी तंत्र से सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। खर्चों पर लगाम लगेगी। करियर में उन्नति के सुअवसर प्राप्त होंगे।

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए गुरु-सूर्य की युति अनुकूल रहने वाली है। कार्यस्थल पर आप अपनी परफॉर्मेंस से उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करेंगे, जिससे आपको अप्रेजल में मदद मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। धन-धान्य बढ़ेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। लाइफस्टाइल में सुधार होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल-केतु की युति से इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, 7 जून से मिलेंगे शुभ फल

5. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए सूर्य-गुरु की युति अच्छी रहने वाली है। आपको धन लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। पुराने स्रोतों से भी धन का आगमन होगा। निवेश से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। भाग्यवश किसी काम में सफलता मिलेगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!