Horoscope Shukra Nakshtra in shani Uttra bhadrapad Nakshtra 1 Febuary 2025 which zodiac benefit शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन राशियों के लिए अच्छी खबर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन राशियों के लिए अच्छी खबर

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन 1 फरवरी को शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में हो रहा है। शुक्र के इस परिवर्तन का कई राशियों पर होगा। आइए जानें किन राशियों पर होगा असर

Tue, 21 Jan 2025 02:54 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन राशियों के लिए अच्छी खबर

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन 1 फरवरी को शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में हो रहा है। शुक्र के इस परिवर्तन का कई राशियों पर होगा।आपको बता दें कि आपको बता दें कि धन, लग्जरी लाइफ, प्रेम और भौतिक सुख के दाता हैं। अभी शुक्र शनि की कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, इसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। इस समय शुक्र ग्रह देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र में विराजमान हैं। आइए जानें किन राशियों पर होगा असर

मेष राशि वालों पर शुक्र के शनि गोचर में जाने से कई राशियों को लाभ होगा। लेकिन मेष राशि वालों को कुछ कामों के लिए सतर्क रहना होगा। हेल्थ के मामले में भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए समय मिला जुला रहेगा, लेकिन आर्थिक मामले में आपको लाभ होगा। आप कहीं विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। इसके लिए आप अभी से टिकट भी बुक कर सकते हैं।

कर्क राशि
शनि के नक्षत्र में शुक्र देव के गोचर करने से कर्क राशि के लोगों को आर्थिक तौर पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए रिश्तों में कुछ अच्छी खबर आपको सुनने को मिलेगी। कुछ लोगों की शादी पक्की हो जाएगी। इसके अलावा संतान से भी आपके रिश्ते अच्छे होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र-शनि युति इन राशियों को दिलाएगी समृद्धि और सफलता

मीन राशि वालों को शुक्र गोचर अच्छी सुविधाएं दिलाएगी। आपको भौतिक सुख सुविधाएं मिलेंगी। नौकरी वालों के लिए थोड़ी परेशानी रहेगी, लेकिन उसके बाद समस्याएं अपनेआप सही हो जाएगीं। आप रेनोवेशन या फिर नयाघर खरीदने की प्लानिंग भी करेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए समय अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!