Horoscope shani rashi shukra gochar in kumbh rashi zodiac get success and wealth शुक्र और शनि दोनों एक ही राशि में, शुक्र-शनि युति इन राशियों को दिलाएगी समृद्धि और सफलता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शुक्र और शनि दोनों एक ही राशि में, शुक्र-शनि युति इन राशियों को दिलाएगी समृद्धि और सफलता

शुक्र ग्रह ने 28 दिसंबर, 2024 को रात्रि 11.40 पर कुंभ राशि में प्रवेश किया है। उन्होंने वहां पहले से विराजमान शनि के साथ युति बनाई है। आपको बता दें कि कुंभ राशि में शनि इस साल मार्च से दूसरी राशि मीन में गोचर करेंगे।

Tue, 7 Jan 2025 06:57 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, समीर उपाध्याय ज्योतिर्विद्
share
शुक्र और शनि दोनों एक ही राशि में, शुक्र-शनि युति इन राशियों को दिलाएगी समृद्धि और सफलता

शुक्र ग्रह ने 28 दिसंबर, 2024 को रात्रि 11.40 पर कुंभ राशि में प्रवेश किया है। उन्होंने वहां पहले से विराजमान शनि के साथ युति बनाई है। आपको बता दें कि कुंभ राशि में शनि इस साल मार्च से दूसरी राशि मीन में गोचर करेंगे। उससे पहले मीन राशि में शनि के साथ शुक्र ग्रह के परिणाम लोगों को झेलने होंगे। इस युति से कई राशियों को लाभ, तो कई राशियों को सफलता और भाग्य का साथ मिलेगा। कुंभ राशि में शुक्र 28 जनवरी, 2025 की सुबह 07.12 तक रहेंगे। आइए जानते हैं कि आपकी जन्म राशि पर शुक्र-शनि युति का क्या प्रभाव पड़ेगा—

मेष वालों को आर्थिक लाभ। घर में मांगलिक कार्य। आमदनी के नए स्रोत की प्राप्ति। कार्य में परिवर्तन। संतान की उन्नति। स्वास्थ्य संबंधी खर्च।

वृष वालों को अतिरिक्त कार्य प्रभार। सफलता। मान-सम्मान। खरीदारी। आर्थिक तरक्की। वर्तमान समस्या का समाधान। भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक आर्थिक लाभ। छोटी-लंबी यात्रा। धार्मिक कार्य में संलग्नता। छोटे भाई-बहन तथा संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क नए कार्य में पूंजी निवेश। नई खरीदारी। नए संबंध। घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्या। खर्च की अधिकता। सभी कार्य में सतर्कता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना हितकर।

सिंह नए संबंध। नई साझेदारी। कुछ पुरानी समस्या का समाधान। परिवार में मिश्रित घटनाक्रम। पुराने मित्रों एवं संबंधियों से सुखद मुलाकात। स्वास्थ्य पर ध्यान दें तथा विवाद से परहेज करें।

कन्या शुभ-अशुभ दोनों। विवादित मामलों, देनदारी एवं स्वास्थ्य समस्या का निपटारा। परिवार में मांगलिक कार्य। नए कार्य में संलग्नता। पूर्वानुमान में अधूरी सफलता।

तुला बड़ा आर्थिक लाभ। रुके काम में अच्छी प्रगति। कुछ पूर्वानुमान संबंधी कार्य में सफलता। परिवार में मांगलिक कार्य। मरम्मत एवं खरीदारी पर खर्च।

वृश्चिक नई खरीदारी। महत्वपूर्ण कार्य में बाधा। मरम्मत एवं स्वास्थ्य कार्य पर खर्च। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। नवीन कार्य प्रारंभ।

धनु पुरानी आर्थिक समस्या का समाधान। घर में स्वास्थ्य समस्या। विवाद में सफलता। नए संबंध-संपर्क बनेंगे। मित्र के सहयोग से सफलता।

मकर लाभकारी परिवर्तन। मान-सम्मान। कार्य में सफलता। परिवार में मांगलिक एवं शुभ समाचार की अधिकता। आर्थिक लाभ।

कुंभ साढ़ेसाती के बावजूद महत्वपूर्ण कार्य में सफलता। पुराने कार्यों की वाहवाही तथा पुरस्कृत होंगे। नई जगह की यात्रा। बड़ा आर्थिक लाभ।

मीन शुभ-अशुभ दोनों। परिवार में कुछ मरम्मत एवं स्वास्थ्य पर खर्च होने की संभावना। नया अनुभव, बड़ा पूंजी निवेश एवं जोखिमपूर्ण कार्य में सतर्कता रखना जरूरी।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!