Horoscope saturn transit solar eclipse and Shani amavasya know benefit zodiac sign शनि का गोचर, सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या एक ही दिन, जानें किन राशियों के लिए लाभकारी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि का गोचर, सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या एक ही दिन, जानें किन राशियों के लिए लाभकारी

शनिदेव जिस दिन गोचर कर रहे हैं, वह दिन शनि उपासना के लिए बहुत अच्छा दिन है। उस दिन 29 मार्च 2025 को शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण भी है। आइए जानें कौन सी राशियां इस दिन लाभ में रहेंगी।

Tue, 7 Jan 2025 10:43 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
शनि का गोचर, सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या एक ही दिन, जानें किन राशियों के लिए लाभकारी

शनिदेव जिस दिन गोचर कर रहे हैं, वह दिन शनि उपासना के लिए बहुत अच्छा दिन है। उस दिन 29 मार्च 2025 को शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण भी है। इस दिन चैत्र अमावस्या है, यानी इस दिन के बाद से नवरात्रि शुरू होगें, जो हिन्दू पंचांग के अनुसार नव संवत्सर कहा जाता है। शनि साढ़ेसाती और शनि ढैय्या वाली राशियों के लिए बहुत ही खास है, क्योंकि इस दिन किए गए उपाय आपको लाभ देंगे। शनि के गोचर और सूर्य ग्रहण का लाभ चार राशियों को मिलेगा। यहां जानें किन राशियों को लाभ होगा।

आइए जानें कौन सी राशियां इस दिन लाभ में रहेंगी
इसका प्रभाव खासकर 4 राशियों पर होगा, जिनमें मीन, धनु, मिथुन और तुला राशि शामिल हैं।मीन राशि वालों को शनि-गोचर और सूर्य ग्रहण धनलाभ कराएंगे। आपकी प्रमोशन का प्रबल चांस है। इसके अलावा धनु राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। किसी भी तरह से आपकी इनकम बढ़ेगी। तुला राशि के लोग जिस चीज में हाथ डालेंगे, वो उन्हें लाभ देगी। कारोबार में उन्नति के प्रबल योग हैं। मिथुन राशि के लोग नए साल में मार्च के बाद मकान या वाहन खरीद सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र-शनि युति इन राशियों को दिलाएगी समृद्धि और सफलता
ये भी पढ़ें:2025 में मेष राशि पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती, जानें इसका प्रभाव

शनि साढ़ेसाती और शनि ढैया वाले क्या करें
शनि अमावस्या है तो पितृों के लिए श्राद्ध कर्म करना चाहिए। उनके लिए दान आदि करना उत्तम रहता है। कहीं मंदिर में जाकर सफाई करके आएं। सूर्य ग्रहण है तो इसके बाद सफेद चीज का दिन भी शुभ माना जाता है, इसमें मिठाई, चावल, आदिका का दान किसी गरीब को कर सकते हैं। इस दिन शनि दोषों से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल का दान और पीपल के पेड़ के नीचें दीपक जलाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!