Jupiter Transit 2026: Guru Gochar kark singh rashi rashi parivartan horoscope rashifal साल 2026 में गुरु दो बार बदलेंगे राशि, इन 4 राशियों का खुल सकता है भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

साल 2026 में गुरु दो बार बदलेंगे राशि, इन 4 राशियों का खुल सकता है भाग्य

साल 2026 ज्योतिष के हिसाब से काफी खास रहने वाला है। इस साल देवगुरु बृहस्पति दो बार राशि बदलेंगे, जिसकी वजह से कई राशियों पर इसका असर दिखेगा। आमतौर पर गुरु करीब 13 महीने में एक राशि बदलते हैं, लेकिन इस बार उनकी चाल की वजह से एक ही साल में दो बार राशि परिवर्तन होगा।

Mon, 9 Feb 2026 03:05 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
साल 2026 में गुरु दो बार बदलेंगे राशि, इन 4 राशियों का खुल सकता है भाग्य

Guru Gochar : साल 2026 ज्योतिष के हिसाब से काफी खास रहने वाला है। इस साल देवगुरु बृहस्पति दो बार राशि बदलेंगे, जिसकी वजह से कई राशियों पर इसका असर दिखेगा। आमतौर पर गुरु करीब 13 महीने में एक राशि बदलते हैं, लेकिन इस बार उनकी चाल की वजह से एक ही साल में दो बार राशि परिवर्तन होगा। इस समय गुरु मिथुन राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। 11 मार्च 2026 को गुरु मार्गी हो जाएंगे यानी उनकी चाल सीधी हो जाएगी। इसके बाद 2 जून को गुरु मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क गुरु की उच्च राशि मानी जाती है, इसलिए इस दौरान गुरु मजबूत स्थिति में रहेंगे। फिर 1 नवंबर को गुरु कर्क से सिंह राशि में चले जाएंगे और 13 दिसंबर को सिंह राशि में रहते हुए फिर से वक्री हो जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, भाग्य, धन, शिक्षा, विवाह और संतान का कारक ग्रह कहा जाता है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु मजबूत होते हैं, उनके जीवन में तरक्की के मौके ज्यादा मिलते हैं। वहीं गुरु कमजोर होने पर पढ़ाई, पैसों और आत्मविश्वास से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। साल 2026 में गुरु के दो बार राशि बदलने से खास तौर पर चार राशियों को अच्छा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं किन 2 राशियों पर रहेगी गुरु कृपा…

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए साल 2026 कई मामलों में बेहतर रह सकता है। पढ़ाई या करियर से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। 2 जून के बाद जब गुरु कर्क राशि में जाएंगे, तब घर, वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ा लाभ मिल सकता है। नवंबर के बाद संतान से जुड़ी खुशी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का गोचर काफी फायदेमंद रहने वाला है। इस साल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम में जोश नजर आएगा। पैसों की बचत करने का मौका मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। नवंबर के बाद अचानक धन लाभ और समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग बन सकते हैं।

तुला राशि- तुला राशि वालों पर गुरु की अच्छी नजर रहेगी। करियर और पढ़ाई से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कामकाज में पहचान बढ़ेगी और जिम्मेदार पद मिल सकता है। अक्टूबर के बाद पैसों की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन, जानें कुंभ राशि वालों पर प्रभाव

मकर राशि- मकर राशि वालों को साल की शुरुआत से ही गुरु गोचर का फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और समाज में आपकी पकड़ मजबूत हो सकती है। पढ़ाई या किसी परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। नवंबर के बाद आपकी बनाई हुई योजनाएं आगे बढ़ेंगी और काम में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फाल्गुन अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च की शुरुआत में शुक्र का मीन राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा असर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!