Horoscope Shani Ast in Kumbh Rashi 2025 Rashifal saturn set in aquarius rashifal Shani Ast: फरवरी में शनि होंगे अस्त, 40 दिन इन 4 राशियों के लिए रहें सतर्क, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Ast: फरवरी में शनि होंगे अस्त, 40 दिन इन 4 राशियों के लिए रहें सतर्क

  • Saturn set in February 2025: फरवरी में शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में अस्त होने जा रहे हैं। जानें शनि के अस्त होने से किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Mon, 3 Feb 2025 12:28 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Ast: फरवरी में शनि होंगे अस्त, 40 दिन इन 4 राशियों के लिए रहें सतर्क

Shani Ast 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीमी गति का ग्रह माना गया है। शनि की स्थिति में होने वाला बदलाव मेष से लेकर मीन राशि को प्रभावित करता है। फरवरी में शनि 40 दिनों के लिए अस्त होने वाले हैं। शनि की अस्त अवस्था का कुछ राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान इन राशियों को आर्थिक, शारीरिक व पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानें शनि अस्त का किन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव-

शनि कब से कब तक अस्त रहेंगे: द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 28 फरवरी 2025, शुक्रवार को शाम 07 बजकर 06 मिनट पर अस्त होंगे और 09 अप्रैल 2025, बुधवार को सुबह 05 बजकर 03 मिनट पर उदित होंगे। शनि की अस्त अवधि 40 दिनों की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 फरवरी को शनि की बदलेगी स्थिति, इन 3 राशियों का मजबूत होगा भाग्य

शनि अस्त का इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव:

1. मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए शनि 11वें भाव में अस्त होंगे। शनि के प्रभाव से पारिवारिक कलह हो सकती है। बातचीत में बैलैंस और धैर्य बनाए रखें। किसी भी फैसले को बहुत सोच-समझकर लें। निवेश से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

2. कर्क राशि: कर्क राशि वालों पर शनि प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे। इस दौरान आपको नौकरी-चाकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधी मामलों में आपको परेशानी हो सकती है। ऑफिस की पॉलिटिक्स का शिकार होना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है।

3. सिंह राशि: सिंह राशि के सातवें भाव में शनि अस्त होंगे। शनि अस्त से आपको परिवार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक रूप से परेशानी बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ पर नजर रखें। वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली बाद गुरु की मीन राशि में शनि का गोचर, इन राशियों का आएगा अच्छा समय

4. मकर राशि: मकर राशि वालों के दूसरे भाव में शनि अस्त हो रहे हैं। शनि अस्त के कारण अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। मानसिक व आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार व धन से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!