Horoscope Saturn Nakshatra transit 2025 Rashifal Shani Nakshatra Pada gochar 2025 rashifal Shani: 2 फरवरी को शनि की बदलेगी स्थिति, इन 3 राशियों का मजबूत होगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani: 2 फरवरी को शनि की बदलेगी स्थिति, इन 3 राशियों का मजबूत होगा भाग्य

  • Saturn Nakshatra transit 2025: शनि की स्थिति में बदलाव का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ भाग्यशाली राशियों पर शनि की कृपा होगी, जिससे उन्हें खूब लाभ होगा। जानें शनि नक्षत्र गोचर की लकी राशियां-

Mon, 27 Jan 2025 09:42 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani: 2 फरवरी को शनि की बदलेगी स्थिति, इन 3 राशियों का मजबूत होगा भाग्य

Saturn Nakshatra Padam Transit 2025: ग्रहों के न्यायाधीश शनि फरवरी में अपनी स्थिति में बदलाव करने वाले हैं। शनि इस समय पूर्व भाद्रपद के प्रथम पद में विराजमान हैं। 2 फरवरी 2025 को शनि पूर्व भाद्रपद के प्रथम पद से द्वितीय पद में गोचर करेंगे। शनि का गोचर 2 फरवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 51 मिनट पर होगा। शनि की हलचल से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। शनि की स्थिति में बदलाव होने से कुछ राशियों को जहां सतर्क रहने की जरूरत होगी, वहीं कुछ राशि वालों को धन लाभ के साथ भाग्य का साथ मिलेगा। जानें शनि के नक्षत्र पद बदलने से किन राशियों को होगा लाभ:

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में मौनी अमावस्या व माघ पूर्णिमा का स्नान कब है?

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की देखने को मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। अपनों का साथ होगा। यात्रा का योग बनेगा। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। धन का आवक बढ़ेगा।

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शनि की स्थिति लाभकारी रहेगी। आपको कार्यस्थल पर अपनी स्किल दिखाने का अवसर मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति पहले से बेहतर होगी। कुछ सिंगल जातकों का प्रेम विवाह की ओर जा सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सारे रुके हुए काम होंगे पूरे, आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

3. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह समय भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण कर रहा है। व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिल सकती है।

शनि तृतीय पद में कब करेंगे गोचर: शनि 2 मार्च 2025 को रात 07 बजकर 20 मिनट पर पूर्व भाद्रपद के द्वितीय पद से निकलकर तृतीय पद में गोचर करेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!