Maha Kumbh 2025 When is magh amavasya and magh purnima shahi snan in maha kumbh mela Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में मौनी अमावस्या व माघ पूर्णिमा का स्नान कब है? जानें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में मौनी अमावस्या व माघ पूर्णिमा का स्नान कब है? जानें

  • Maha Kumbh 2025 Snan Dates: महाकुंभ मेले में शाही स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि महाकुंभ में शाही स्नान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जानें महाकुंंभ में माघ पूर्णिमा व माघ अमावस्या का शाही स्नान कब है।

Mon, 27 Jan 2025 06:16 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में मौनी अमावस्या व माघ पूर्णिमा का स्नान कब है? जानें

Maha Kumbh 2024 Snan Dates: हिंदू धर्म में कुंभ मेले का विशेष महत्व है। कुंभ मेला हर 12 वर्षों में लगता है, जबकि महाकुंभ 144 वर्ष बाद आता है, जो सिर्फ प्रयागराज में ही लगता है। 2025 में महाकुंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो चुका है जो कि 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा। महाकुंभ में कुछ विशेष दिन शाही स्नान के लिए निर्धारित किए गए हैं। पौष पूर्णिमामकर संक्रांति के शाही स्नान के बाद अब माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या), बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा, महाशिवरात्रि के शाही स्नान होंगे। जानें मौनी अमावस्या व माघ पूर्णिमा का शाही स्नान कब है-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में स्नान के बाद करें ये 4 काम, पितृदोष से मुक्ति मिलने की है मान्यता

महाकुंभ में माघ अमावस्या व माघ पूर्णिमा का शाही स्नान कब है? महाकुंभ में मौनी अमावस्या का शाही स्नान 29 जनवरी 2025, बुधवार को किया जाएगा। जबकि माघ पूर्णिमा का शाही स्नान 12 फरवरी 2025, बुधवार को होगा। इसके अलावा 03 फरवरी 2025, सोमवार को बसंत पंचमी पर शाही स्नान का आयोजन होगा। महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, बुधवार को शाही स्नान के साथ कुंभ मेले का समापन होगा।

कुंभ मेले का महत्व: कुंभ मेला एक ऐसा समय है जब लोग एक साथ धर्म व आस्था का जश्न मनाते हैं। नदी में डुबकी लगाकर अपने पापों को धोते हैं। मान्यता है कि कुंभ मेले के दौरान नदी में डुबकी लगाने से पापों से मुक्ति मिलती है और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सारे रुके हुए काम होंगे पूरे, आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

कब लगा था पहला कुंभ मेला: कहा जाता है कि कुंभ को लेकर सटीक इतिहास की जानकारी नहीं है। लेकिन कुछ धर्म ग्रंथों के अनुसार, कुंभ मेला सतयुग से लग रहा है। जबकि कुछ में कुंभ मेला 850 साल पुराना है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!