Horoscope Rashifal shani nakshatra parivartan 2025 gochar saturn transit शनि मीन राशि में प्रवेश से पहले करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, जानें इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि मीन राशि में प्रवेश से पहले करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, जानें इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव

  • शनि राशि परिवर्तन करने से पहले नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शनि देव 2 मार्च को भाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों सावधान रहने की आवश्यकता है।

Thu, 20 Feb 2025 07:42 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि मीन राशि में प्रवेश से पहले करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, जानें इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव

शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि राशि परिवर्तन करने से पहले नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शनि देव 2 मार्च को भाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल….

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। 13 जनवरी को मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि।

वृषभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन अशांत हो सकता है। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि- मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, परंतु स्थान परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आय के साधन भी बनेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। अति उत्साही होने से बचें। आय में कमी व खर्च अधिक होने की स्थिति हो सकती है। नौकरी के लिए विदेश जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा।

धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- आत्म संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!