राहु का गोचर दिसंबर में मकर राशि में होगा, इन राशियों के लिए लाभ ही लाभ, राहु के अचूक उपाय भी जानें
Rahu Ketu Gocharkab: राहु और केतु की कोई अपनी राशि नहीं होती है। ये ग्रह जिस राशि में जाते हैं, उसके समान ही फल देने लगते हैं। एक राशि में राहु 18 महीने रहते हैं। इस साल के आखिर में राहु और केतु राशि परिवर्तन कर रहे हैं। पढ़ें राशि पर क्या असर

राहु और केतु को छाया ग्रह कहा गया है। इस साल 2026 में राहु और केतु राशि बदलेंगे। 5 दिसंबर को राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु और केतु के इस तरह राशि परिवर्तन करने से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। राहु कुंभ से निकलकर मकर राशि में और केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में जाएंगे। आपको बता दें कि राहु और केतु की कोई अपनी राशि नहीं होती है। ये ग्रह जिस राशि में जाते हैं, उसके समान ही फल देने लगते हैं। एक राशि में राहु 18 महीने रहते हैं। इस साल के आखिर में राहु और केतु राशि परिवर्तन कर रहे हैं। आइए जानें राहु और केतु के राशि परिवर्तन से किन राशियों को लाभ को होगा। यहां पढ़ें उन राशियों के बारे में
ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष दशमी तिथि 3 दिसंबर 2026 दिन बृहस्पतिवार को राहु और केतु का परिवर्तन क्रमशः कुंभ राशि से मकर राशि में तथा सिंह राशि से कर्क राशि में होगा ऐसे में कुंभ राशि वालों के लिए द्वादश भाव में राहु गोचर आरंभ करेंगे तथा केतु षष्ठ भाव में गोचर करेंगे ऐसी स्थिति में कुंभ राशि वालों के लिए ऊर्जा व्यय तनाव तथा खर्चे में वृद्धि की स्थिति बनेगी। राहु के परिवर्तन का चराचर जगत पर प्रभाव पड़ेगा सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा राहु के परिवर्तन से कुंभ राशि वालों के लिए जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। विशेष करके आर्थिक दृष्टिकोण से क्योंकि विदेशी धन की प्राप्ति का योग बनेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का योग बनेगा। वाहन एवं घर के सुख पर खर्च बढ़ेगा।
कुंभ और सिंह राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा समय
मायावी ग्रह राहु और केतु के राशि परिवर्तन करने से कुंभ और सिंह राशि के लोगों के लिए अच्छे बदलाव आएंगे। इस राशि के लोगों के लिए समय पहले से बेहतर होगा, लेकिन अभी भी शनि का प्रभाव तो रहेगा, इसलिए अनुशासन में रहकर काम करें। कुंभ राशि वालों के लिए पैसा आने के योग बन रहे हैं, लेकिन हेल्थ को लेकर आपको परेशानी हो सकती है, इस समय बिल्कुल भी आलस ना करें। राहु का दान आपके लिए उत्तम होगा।
मकर और कर्क राशि के लिए क्या
मकर और कर्क वालों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा असर डालने वाला है। इस राशि के लोगों के लिए लाभ के योग हैं, लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना है आपको धीरज से और बुद्धिमानी से अपने सभी काम निकालने हैं।
राहु के क्या उपाय आपको लाभ देते हैं?
नीले रंग के वस्त्रों, कंबल आदि का दान राहु में किया जाता है। राहु के लिए गोमेद को भी शुभ माना जाता है। राहु केलिए चलते पानी में नारियल को प्रवाहित करना भी असरदार उपाय है। ऐसा कहा जाता है कि जो शनिवार के दिन बहते जल में अपने ऊपर से सूखा नारियल वार कर बहते जल में प्रवाहित करता है, उसको राहु से लाभ होता है। अगर आपकी कुंडली में राहू अशुभ हो तो पूर्णिमा के पूर्णिमा 13 पूर्णिमा लगातार हरिद्वार जाकर गंगा में स्नान करें और एक नारियल गंगा जी में प्रवाह करें शतप्रतिशत लाभ होगा। राहू के अशुभ असर कम होंगे। इस बात का भी ध्यान रखें कि स्नान करने से पहले कुछ खाया न हो। इसलिए स्नान सुबह सुबह करें।




साइन इन