घर में पीपल उगने पर क्या करें? जानें क्या घर में पीपल का उगना अशुभ संकेत है या नहीं
ghar me peepal ugna ghar me peepal ug jaye to kya kare: शास्त्रों के अनुसार, पीपल का पेड़ पवित्र और पूजनीय माना गया है। घर या छत की दीवारों पर पीपल का पौधा उग जाता है। कई बार लोग अनजाने में इस पेड़ को नजरअंदाज कर देते हैं।

Ghar me peepal ugna: कई बार आपके मन में भी ये ख्याल जरूर आया होगा की घर में पीपल का खुद-ब-खुद उगना शुभ माना जाता है या अशुभ। शास्त्रों के अनुसार, पीपल का पेड़ पवित्र और पूजनीय माना गया है। घर या छत की दीवारों पर पीपल का पौधा उग जाता है। कई बार लोग जाने-अनजाने में इस पेड़ को नजरअंदाज कर देते हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में पीपल के पौधे का उगना नॉर्मल घटना नहीं मानी जाती है। आइए जानते हैं कि घर में पीपल के पेड़ का उगना किस बात का संकेत माना जाता है-
जानें क्या घर में पीपल का उगना अशुभ संकेत है या नहीं
क्या आपके घर में भी पीपल का पेड़ है? पीपल के पेड़ का धार्मिक महत्व है। लेकिन इस पेड़ का सही स्थान में होना बेहद आवश्यक माना गया है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में पीपल के पेड़ का उगना शुभ नहीं माना जाता है। यह घटना एक शुभ संकेत के तौर पर नहीं मानी जाती है। खुद-ब-खुद घर या छत की दीवारों पर पीपल के पेड़ का उग जाना पितृदोष का संकेत माना जाता है। मान्यता है ये घटना घर में अशांति, मानसिक पीड़ा, खराब सेहत और कलेश का कारण बन जाती है। इससे आर्थिक जीवन भी प्रभावित होता है।
कहां लगाना चाहिए पीपल का पेड़?
शास्त्रों के अनुसार, पीपल का पेड़ किसी नदी, मंदिर, तालाब के किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर उगना या लगाना शुभ माना जाता है। ऐसी जगहों पर पीपल का होना पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है।
घर में पीपल उगने पर क्या करें?
अगर आपके घर में खुद से ही पीपल का पेड़ उग आया है तो इसे खुद से न हटाएं। सबसे पहले आपको योग ब्राह्मण से विधि-विधान के पूजा-पाठ और पितृ शांति करवानी चाहिए। पितृ दोष के निवारण का उपाय भी करना चाहिए। संकल्प लें और पितृ शांति पूजा करवाएं। इसके बाद पौधे को हटाया जाता है।
किस दिन हटाना चाहिए पीपल का पौधा?
वास्तु की मानें तो घर में खुद से उगे पीपल के पेड़ को हटाने के लिए रविवार का दिन शुभ माना जाता है। वहीं, शनिवार और सोमवार के दिन पीपल का पेड़ हटाना शुभ नहीं माना जाता है। इन दिनों ये कार्य करने से बचें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन