Horoscope Ketu Transit 2025 in Leo Ketu Rashi Parivartan these zodiac signs get positive result 18 मई से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, जब केतु करेंगे सिंह गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

18 मई से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, जब केतु करेंगे सिंह गोचर

Ketu Transit: केतु मई माह में सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। केतु के सिंह राशि में आने से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। जानें केतु गोचर की लकी राशियां-

Thu, 1 May 2025 09:27 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
18 मई से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, जब केतु करेंगे सिंह गोचर

Ketu Transit in Leo: मई का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। इस माह में सूर्य, बुध, राहु समेत केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। इस समय केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। केतु 18 मई को शाम 04 बजकर 30 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। केतु के सिंह गोचर में आने से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में उन्नति व आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। जानें केतु का सिंह गोचर किन राशियों के लिए साबित होगा लकी-

1. वृषभ राशि- केतु का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। केतु ग्रह इस राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे। केतु के प्रभाव से इन जातकों को भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष के साथ रिश्तों में सुधार होगा। अटके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सेहत पहले से बेहतर होगी। किसी निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य का वृषभ गोचर, 15 मई से इन राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

2. सिंह राशि- केतु का गोचर सिंह राशि में ही हो रहा है। सिंह राशि के जातकों के लिए केतु राशि परिवर्तन बहुत शुभ साबित होगा। सिंह राशि के लग्न भाव में केतु का गोचर होगा। आपको कार्यस्थल पर सफलता मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लव लाइफ पॉजिटिव रहेगी और आपसी समझ मजबूत होगी। सोशल नेटवर्किंग को मजबूत करने के लिए यह एक अनुकूल रहने वाला है। कई माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा और नौकरी-चाकरी में सफलता मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्जला एकादशी व्रत करने से क्या फल मिलता है? जानें डेट व क्या दान करें

3. धनु राशि- केतु गोचर धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। केतु धनु राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में उन्नति और कार्यस्थल पर उच्च पद मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी और निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। करियर में अप्रत्याशित प्रगति मिलने के प्रबल योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!