बुध गोचर 2026: मेष राशि में प्रवेश से इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, धन- लाभ के योग और करियर में होगी तरक्की
अप्रैल 2026 के आखिरी दिनों में एक अहम बदलाव होने जा रहा है। बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर मीन से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में बुध को दिमाग, बातचीत, निर्णय और व्यापार से जोड़ा जाता है। इसलिए इसका सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर देखने को मिलता है।

अप्रैल 2026 के आखिरी दिनों में एक अहम बदलाव होने जा रहा है। बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर मीन से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में बुध को दिमाग, बातचीत, निर्णय और व्यापार से जोड़ा जाता है। इसलिए इसका सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी- खासकर काम और पैसे- पर देखने को मिलता है। हर गोचर की तरह इस बदलाव का असर भी हर राशि पर अलग-अलग होगा। कुछ लोगों के लिए यह समय मौके लेकर आएगा, तो कुछ को थोड़ा संभलकर चलना होगा।
इन राशियों के लिए बन सकते हैं अच्छे मौके
मिथुन राशि- मिथुन के लिए यह बदलाव थोड़ा राहत देने वाला रह सकता है। नए लोगों से संपर्क बढ़ सकते हैं, जो आगे चलकर काम आ सकते हैं। अगर आप नौकरी या काम में बदलाव सोच रहे हैं, तो सही दिशा मिलने के संकेत हैं। कमाई के नए रास्ते भी खुल सकते हैं, बस फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह समय रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने वाला हो सकता है। पढ़ाई, करियर या किसी पुराने प्लान में अब गति दिख सकती है। आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे बेहतर होती दिखेगी। मेहनत का असर नजर आने लगेगा।
धनु राशि- धनु राशि के लिए यह समय मेहनत का रिजल्ट देने वाला हो सकता है। जो काम आप लंबे समय से कर रहे हैं, उसमें पहचान मिलने लगेगी। समाज में सम्मान बढ़ सकता है और करियर में भी आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा संतुलन लेकर आएगा। घर और काम के बीच तालमेल बेहतर रहेगा। परिवार का माहौल भी पहले से बेहतर हो सकता है। इससे काम करने में मन लगेगा और फैसले भी साफ रहेंगे।
मीन राशि- मीन राशि के लिए यह गोचर आर्थिक तौर पर मददगार साबित हो सकता है। व्यापार या काम में फायदा मिल सकता है। नए मौके बन सकते हैं, जो आगे चलकर स्थिरता देंगे। परिवार का साथ भी इस समय आपके लिए ताकत बनेगा।
इन राशियों को रहना होगा थोड़ा सतर्क
मेष राशि- मेष राशि वालों को इस समय जल्दबाजी से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों में तनाव या स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बेहतर रहेगा कि खुद पर थोड़ा ध्यान दें और बिना सोचे फैसला न लें।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं। पैसे को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है। इसलिए इस समय बजट बनाकर चलना जरूरी है और बेवजह के खर्च से बचना बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए सलाह यही है कि जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।
क्या करें इस समय?- ऐसे समय में छोटे-छोटे उपाय भी काम आते हैं। बुधवार के दिन हरी मूंग दाल का दान करना शुभ माना जाता है। भगवान गणेश की पूजा करें और बोलचाल में संयम रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन