28 जुलाई से इन राशियों की चांदी ही चांदी, मंगल-चंद्रमा की युति बनाएगी महालक्ष्मी राजयोग
Horoscope Mars Transit Moon Rashifal: कन्या राशि में मंगल, चंद्र की युति बनने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। चंद्र और मंगल की युति कुछ राशियों के जातकों को मालामाल कर सकती है।

Horoscope Mars Transit Moon Rashifal, मंगल-चंद्रमा की युति बनाएगी महालक्ष्मी राजयोग: ज्योतिष विद्या के अनुसार, मंगल और चंद्रमा ग्रह मित्र ग्रह माने जाते हैं। कुछ ही दिन में मंगल और चंद्रमा की युति बनने वाली है, जो काफी खास मानी जा रही है। जल्द ही कन्या राशि में मंगल का गोचर होगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 जुलाई को कन्या राशि में मंगल, चंद्र का गोचर होगा। दोनों ग्रहों की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ये युति 31 जुलाई की सुबह तक रहेगी। ऐसे में कन्या राशि में मंगल, चंद्र की युति बनने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कन्या राशि में मंगल-चंद्रमा की युति बनने से किन राशियों की किस्मत मजबूत हो सकती है-
28 जुलाई से इन राशियों की चांदी ही चांदी
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए मंगल-चंद्रमा की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार में सुख व समृद्धि का माहौल रहेगा। करियर में आपके कठिन परिश्रम की तारीफ हो सकती है।
कर्क राशि: मंगल-चंद्रमा की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग कर्क राशि के जातकों को शुभ परिणाम दिला सकता है। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना जताई जा रही है। सालों से रुके हुए कार्य अपनी रफ्तार पकड़ेंगे। बैंकिंग, लेखन और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए मंगल-चंद्रमा की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर में आपको कई नए टास्क मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे और नया पद भी हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। वहीं, वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन