Horoscope March big change Shukra surya budh gochar meen zodiac effect मार्च में ग्रहों का बड़ा बदलाव, शुक्र ने बदली चाल, बुध और सूर्य भी करेंगे मीन राशि में प्रवेश, किन्हें होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मार्च में ग्रहों का बड़ा बदलाव, शुक्र ने बदली चाल, बुध और सूर्य भी करेंगे मीन राशि में प्रवेश, किन्हें होगा लाभ

इस साल मार्च का महीना कई राशियों के लिए बड़ा फेरबदल लेकर आने वाला है। इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि में बदलाव करने वाला है या उनकी चाल में बदलाव होगा। इस प्रकार ग्रहों के ये बड़े बदलाव कई राशियों पर असर डालेंगे ।इससे किन राशियों को लाभ होगा।  

Fri, 6 March 2026 05:18 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मार्च में ग्रहों का बड़ा बदलाव, शुक्र ने बदली चाल, बुध और सूर्य भी करेंगे मीन राशि में प्रवेश, किन्हें होगा लाभ

इस साल मार्च का महीना कई राशियों के लिए बड़ा फेरबदल लेकर आने वाला है। इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि में बदलाव करने वाला है या उनकी चाल में बदलाव होगा। अभी की बात करें तो अभी शुक्र मीन राशि में पहुंच गए हैं, 1 मार्च को शुक्र ने कुंभ राशि से मीन राशि में परिवर्तन कर लिया है। इसके बाद बुध भी अब 13 मार्च को सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जाएंगे। इसके बाद भी 13 मार्च को ही मीन में जाएंगे और अभी वक्री हैं, लेकिन 21 मार्च को बुध मार्गी हो जाएंगे। इसके अलावा गुरु अभी वक्री हैं, लेकिन 11 मार्च को गुरु मिथुन राशि में मार्गी हो जाएगे। इस प्रकार ग्रहों के ये बड़े बदलाव कई राशियों पर असर डालें और इससे कई राशियों को लाभ तो कई राशियों के लिए दिक्कतें भी होंगी। आइए जानते हैं, इससे किन राशियों को लाभ होगा।

शुक्र का मीन में गोचर किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा

शुक्र 2 मार्च को मीन राशि में आ गए हैं, ऐसे में शुक्र और राहु की युति खत्म हो गई है। आपको बता दें कि मीन राशि शुक्र की उच्च राशि मानी जाती है, यहां शुक्र शुभ फल देते हैं। इससे मीन राशि के लिए अच्छे योग हैं। वहीं मेष और धनु राशि के लिए भी वैभव ऐश्वर्य, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। कुल मिलाकर यह योग आपके लिए अच्छा है।

बुध भी बदलेगें राशि और होंगी मार्गी

आपको बता दें कि मार्च में बुध भी कुंभ से मीन राशि में आएंगे। कुंभ 21 मार्च को मार्गी भी होंगे। इससे कई राशियों के लिए शुभ लाभ के योग हैं। सूर्य के साथ मिलकर ये बुधाादित्य योग भी बनाएंगे।

सूर्य का मीन में गोचर किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा

ग्रहों के राजा सूर्य देव 13 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जाएंगे, इससे कई राशियों के लोगों के कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। खासकर सिंह राशि वालों के लिए कॉन्फिडेंस में लाभ होगा, लेकिन आपको सतर्क रहना होगा, अपने फैसलों को लेकर क्योंकि इस राशि में शनि की साढ़ेसाती चल रही है और शनि इसी राशि में विराजमान है। इससे मिथुन राशि वालों को बिजनेस में लाभ होने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी लाभ हो सकता है।

गुरु होंगे मिथुन राशि में मार्गी

गुरु 11 मार्च मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि इसी साल गुरु जून में कर्क राशि में गोचर करेंगे। इससे सिंह, तुला राशि वालों की मुश्किलें कम होंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र ग्रहण पर कुंभ राशि में बुध, मंगल, सूर्य, राहु मिलकर बना देंगे मालामाल
ये भी पढ़ें:राहु और मंगल का अत्यंत खरतनाक अंगारक योग, अब से लेकर 2 अप्रैल तक का समय नेगेटिव

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!