Rashifal mangal anuradha nakshatra parivartan 2025 november mars nakshatra transit horoscope 1 नवंबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, शनि के नक्षत्र में मंगल करेंगे एंट्री, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

1 नवंबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, शनि के नक्षत्र में मंगल करेंगे एंट्री

Mangal anuradha nakshatra gochar: ग्रहों के सेनापति नवंबर में शनि के नक्षत्र में गोचर करेंगे। शनि के नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। जानें शनि के नक्षत्र में मंगल गोचर तीन राशियों के लिए रहेगा शुभ।

Fri, 24 Oct 2025 08:18 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
1 नवंबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, शनि के नक्षत्र में मंगल करेंगे एंट्री

Mangal nakshatra gochar november: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय में अपने राशि व नक्षत्र में परिवर्तन करता है। मंगल नवंबर में शनि के अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे। मंगल का नक्षत्र परिवर्तन 1 नवंबर 2025, शनिवार को सुबह 08 बजकर 28 मिनट पर होगा और मंगल इस नक्षत्र में 18 नवंबर तक रहेंगे। मंगल नक्षत्र गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित होगा। मंगल नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों के धन-धान्य में वृद्धि होगी और भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी भी संभव है। जानें मंगल नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का अनुराधा नक्षत्र गोचर शुभ रहेगा। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साहस पराक्रम रंग लाएगा। मेहनत का उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरी पेशा करने वालों को उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ से आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। सुख-संपदा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20-26 अक्टूबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

2. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए मंगल नक्षत्र गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके अटके हुए धन की वापसी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर तरक्की के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को विस्तार के मौके मिलेंगे।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों को मंगल नक्षत्र परिवर्तन से अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे लोग प्रभावित होंगे। अपनों का साथ मिलेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!