Horoscope Mangal gochar angarak yog holaashtak panchgrah yog till 1 march zodiac effect on these 6 zodiac by astrologer मंगल का गोचर,अंगारक ,पंचग्रही योग, होलाष्टक 1 मार्च तक, 6 राशियों पर क्या असर, ज्योतिर्विद से जानें भारत पर भी क्या असर?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मंगल का गोचर,अंगारक ,पंचग्रही योग, होलाष्टक 1 मार्च तक, 6 राशियों पर क्या असर, ज्योतिर्विद से जानें भारत पर भी क्या असर?

Mangal Gochar 2026 angarak yog: फाल्गुन के इस महीने में मंगल शनि की पहली राशि मकर से शनि की दूसरी राशि कुंभ में आए गएहैं। कुंभ में मंगल का आना यू ही सामान्य नहीं है। ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर त्रिपाठी से जानें राशियों पर असर 

Tue, 24 Feb 2026 10:13 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिर्विद पंडित डॉ दिवाकर त्रिपाठी
share
मंगल का गोचर,अंगारक ,पंचग्रही योग, होलाष्टक 1 मार्च तक, 6 राशियों पर क्या असर, ज्योतिर्विद से जानें भारत पर भी क्या असर?

फाल्गुन के इस महीने में मंगल शनि की पहली राशि मकर से शनि की दूसरी राशि कुंभ में आए गएहैं। कुंभ में मंगल का आना यू ही सामान्य नहीं है। मंगल के कुंभ राशि में आने से पांच ग्रह कुंभ राशि में आ जाएंगे, जिससे पंचग्रहीय योग बन रहा है, इसके अलावा इस दिन के बाद से होलाष्टक भी शुरू हो रहे हैं, जिसमें ग्रह पहले से उग्र होते हैं। अब मंगल और राहु सूर्य के साथ प्रबल अंगारक योग भी बन रहा है, जो 1 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। सूर्य, बुध, मंगल शुक्र और राहु का योग जहां कुंभ राशि के अलावा कईराशियों में असर डालेगा, वहीं देवगुरु बृहस्पति की कुंभ राशि में दृष्टि होने से नकारात्मकता में थोड़ी कमी जरूर आएगी फिर भी अकस्मात बड़े नकारात्मक परिवर्तन की स्थिति भी इस अवधि में बन सकती है। इसलिए इस दौरान खास तौर सावधान रहना होगा।

भारत में अंगारक योग का असर

ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार इस योग के कारण स्वतंत्र भारत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र विशेष करके दक्षिण पश्चिमी एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र में प्राकृतिक दुर्घटना एवं अन्य बड़ी दुर्घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। आग से बड़ी क्षति, भूकंप, चक्रवात अथवा अन्य कोई बड़ी प्राकृतिक दुर्घटना अचानक नुकसान कर सकती है। सरकारी व्यक्तित्व विशेष अधिकारियों के लिए नुकसान अथवा बड़ी दुर्घटना देखने को मिल सकती है। प्लेन, हेलीकॉप्टर एवं ट्रेन से जुड़ी नकारात्मकता भी देखने को मिल सकती है। आग से बड़ा नुकसान हो सकता है। जंगलों में आग से नुकसान होता दिखाई दे सकता है। कला क्षेत्र, सिनेमा क्षेत्र तथा पत्रकारिता जगत से जुड़ी हस्तियों के लिए भी समय प्रतिकूल साबित हो सकता है। महिलाओं को लेकर बड़ी दुर्घटना जैसे बलात्कार अथवा शोषण की बड़ी दुर्घटना सामने आ सकती है। प्रेम के आड़ में शोषण स्त्री एवं पुरूष दोनों के लिये शोषण एवं हत्या की घटना में वृद्धि हो सकती है। पेट्रोल व डीजल के दामों में परिवर्तन जो आम जनमानस पर नकारात्मक प्रभाव डालें। रोड कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट से जुड़े नए नियम कानून अल्प समय के लिए तनाव उत्पन्न कर सकते हैं।

मंगल के परिवर्तन का मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों पर व्यापक प्रभाव स्थापित करेगा :-

मेष : आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। पारिवारिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। परिवार की उन्नति होगी । वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। दूरस्थ यात्रा पर खर्च बढ़ेगा। व्यापार की उन्नति होगी । चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति बनेगी। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा परंतु संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी । अध्ययन अध्यापन में सामान्य अवरोध उत्पन्न होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

वृष : सरकारी तंत्र से लाभ की संभावना बनेगी। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को लाभ मिलेगा । क्रोध में वृद्धि होगा। सीने की तकलीफ में वृद्धि होगा । कफ, सर्दी, खांसी, एलर्जी तथा घबराहट में वृद्धि हो सकती है। वाहन पर खर्च एवं वाहन को लेकर तनाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष कर चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति बनेगी। मनोबल में सामान्यतः उच्चता बनी रहेगी परंतु चोट अथवा ऑपरेशन के प्रति सतर्क रहें। सम्मान में वृद्धि होगा। आर्थिक गतिविधि में सुधार होगा।

मिथुन : सामाजिक पद प्रतिष्ठा एवं सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। मानसिक चिंता में वृद्धि हो सकती है। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। अचल संपत्ति का लाभ प्राप्त हो सकता है। शत्रुओं के कारण कार्यों में व्यवधान हो सकता है। प्रतियोगिकी परीक्षा में सामान्य अवरोध हो सकता है। दूरस्थ यात्रा पर खर्च बढ़ेगा चोट अथवा ऑपरेशन संभव।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि मेष राशि में आएंगे अगले साल, किन राशियों को देगें लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:गुरु की राशि में बुध जाएंगे, शनि के साथ मिलकर इन राशियों के लिए बनाएंगे लाभ के य
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में होगा मंगल का गोचर, राहु के साथ मिलकर बनेगा अंगारक योग

कर्क : व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा। अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर के मान में तनाव होगा। पराक्रम पुरुषार्थ एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीतिक व्यक्तित्व के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान के स्वास्थ्य एवं प्रगति की चिंता में वृद्धि होगी। अध्ययन अध्यापन में अवरोध होगा। परिश्रम में अनियमितता होगी। नौकरी में अवरोध या अड़चन की स्थिति बनेगी। दांत एवं आंखों की समस्या के कारण तनाव बढ़ेगा।

सिंह : स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। क्रोध में तीव्रता बढ़ेगी। नौकरी व्यवसाय तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में अवरोध उत्पन्न होगा। पारिवारिक खर्च एवं पारिवारिक कार्यों को लेकर मानसिक तनाव बढ़ेगा। घर, गाड़ी तथा जमीन को लेकर चल रहे कार्यों में अवरोध उत्पन्न होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। दैनिक रोजगार एवं साझेदारी के कार्यों को लेकर तनाव बढ़ेगा। सरकारी तंत्र से लाभ बढ़ेगा । आग से संबंधित कार्य करने वाले लोग विशेष रूप से सतर्क रहें। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें।

कन्या : शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी चोट अथवा ऑपरेशन की स्थिति बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय प्राप्त हो सकता है परंतु मनोबल में नकारात्मकता से परेशानी बढ़ेगी। दूरस्थ यात्रा के खर्च में वृद्धि होगी। क्रोध एवं झल्लाहट में वृद्धि होगी । आंखों की समस्या पर खर्च बढ़ेगा। भोग विलासिता पर खर्च बढ़ेगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। अचानक पारिवारिक खर्च में वृद्धि होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। तकनीकी शिक्षा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

इस लेख में लिखी गई भविष्यवाणी ज्योतिर्विद पंडित डॉ दिवाकर त्रिपाठी द्वारा की गई है।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!