Horoscope Makar Sankranti Rashifal SUN in Capricorn surya makar rashi gochar SUN TRANSIT 2026 5 Lucky zodiacs सूर्य का मकर गोचर इन 5 राशियों का चमकाएगा भाग्य, मकर संक्रांति पर खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य का मकर गोचर इन 5 राशियों का चमकाएगा भाग्य, मकर संक्रांति पर खूब होगा लाभ

Horoscope Makar Sankranti Rashifal: सूर्य का ये गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह मकर संक्रांति कहलाता है। सूर्य के मकर राशि में गोचर करते ही शुक्र के साथ युति बनेगी, जिससे कुछ राशियां मालामाल होने वाली हैं। 

Tue, 13 Jan 2026 05:07 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य का मकर गोचर इन 5 राशियों का चमकाएगा भाग्य, मकर संक्रांति पर खूब होगा लाभ

Horoscope Makar Sankranti Rashifal: ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर मकर राशि में होने जा रहा है। ग्रहों में सूर्य पिता, शक्ति, सम्मान, कॉन्फिडेंस और लीडरशिप के कारक माने जाते हैं। सूर्य का ये गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह मकर संक्रांति कहलाता है। इसी दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी के दिन दोपहर में 03 बजकर 13 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के मकर राशि में गोचर करते ही शुक्र के साथ युति बनेगी। सूर्य और शुक्र की युति शुक्रादित्य योग बनाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य के मकर राशि में गोचर करने से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं-

सूर्य का मकर गोचर इन 5 राशियों का चमकाएगा भाग्य, मकर संक्रांति पर होगा खूब होगा लाभ

सिंह राशि

सूर्य के मकर राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों के लिए समय फायदेमंद माना जा रहा है।

सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यापार से जुड़ी योजनाएं अपना कमाल दिखाएंगी।

समाज में नाम और काम दोनों मान-सम्मान बटोरेंगे।

कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

सूर्य की कृपा से रुके हुए कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से 5 फरवरी तक शुक्र गोचर मकर राशि में, इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी
ये भी पढ़ें:राहु-बुध की युति 18 साल बाद कुंभ राशि में, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य का मकर राशि में गोचर करना बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

सूर्य की कृपा से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है।

आर्थिक दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

मीन राशि

सूर्य के मकर राशि में गोचर करने से मीन राशि के लोगों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें खुद ब खुद खत्म होने लगेंगी।

व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है।

नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस का साथ मिलेगा।

परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति की कथा, यहां जानें मकर संक्रांति या खिचड़ी से जुड़ी 2 जरूरी बातें
ये भी पढ़ें:इस मुहूर्त में करें षटतिला एकादशी और मकर संक्रांति पूजा, जानें कब बनेगी खिचड़ी

कर्क राशि

कर्क राशि वालों सूर्य का मकर राशि में गोचर करना आपके लिए अच्छी खबर ला सकता है।

व्यापार में आ रही मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी।

नौकरी पेशा लोगों को सहयोगियों का साथ मिलेगा।

वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि

सूर्य का मकर राशि में गोचर करना वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा।

आने वाले समय में आपकी बनाई गई हर रणनीति सफलता के कदम चूमेगी।

काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है।

हेल्दी डाइट लेते रहें।

व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!