Horoscope Jupiter Transit In Cancer Guru Gochar Rashi Parivartan Kark Rashi Mein Rashifal गुरु की चाल बदलने से इन राशियों का होगा भाग्योदय, किस्मत का मिलेगा साथ, धन-संपदा में होगी बढ़ोतरी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गुरु की चाल बदलने से इन राशियों का होगा भाग्योदय, किस्मत का मिलेगा साथ, धन-संपदा में होगी बढ़ोतरी

ज्योतिषशास्त्र में बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। आम तौर पर गुरु एक साल में एक बार राशि बदलते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस साल गुरु दो बार गोचर करेंगे, जो अपने आप में बड़ा बदलाव माना जाता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, 2 जून 2026 को गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

Fri, 17 April 2026 09:20 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
गुरु की चाल बदलने से इन राशियों का होगा भाग्योदय, किस्मत का मिलेगा साथ, धन-संपदा में होगी बढ़ोतरी

ज्योतिषशास्त्र में बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। आम तौर पर गुरु एक साल में एक बार राशि बदलते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस साल गुरु दो बार गोचर करेंगे, जो अपने आप में बड़ा बदलाव माना जाता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, 2 जून 2026 को गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि को गुरु की उच्च राशि माना जाता है, यानी यहां उनका प्रभाव सबसे ज्यादा मजबूत रहता है। इसके बाद 31 अक्टूबर को गुरु सिंह राशि में चले जाएंगे। इस बीच चंद्रमा के साथ मिलकर गजकेसरी राजयोग भी बनेगा, जिसे काफी शुभ माना जाता है।

क्यों अहम है यह गोचर

गुरु को ज्ञान, धन, करियर और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है। जब गुरु मजबूत स्थिति में आते हैं, तो इसका असर सीधे जीवन के बड़े फैसलों और मौके पर पड़ता है। कर्क राशि में गुरु का आना इसी वजह से खास माना जाता है। ऊपर से गजकेसरी योग बनने से यह असर और भी ज्यादा दिखाई दे सकता है। यह समय उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जो लंबे समय से किसी मौके का इंतजार कर रहे हैं या अपने काम में ठहराव महसूस कर रहे थे। चीजें धीरे-धीरे लेकिन साफ तरीके से बदलती नजर आ सकती हैं।

आइए जानते हैं, गुरु के कर्क राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को होगा फायदा-

वृषभ राशि वालों को क्या मिलेगा- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय संतुलित और सकारात्मक बदलाव का रहेगा। खासकर रिश्तों में सुधार दिख सकता है। अगर कहीं बातचीत अटकी हुई थी, तो आगे बढ़ने के संकेत हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होती दिख सकती है।

मिथुन राशि के लिए नए रास्ते- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मौके लेकर आएगा। करियर में दिशा बदलने या नया काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। अगर आप बदलाव चाहते हैं, तो यह समय आपके पक्ष में जा सकता है। बिजनेस में भी फायदा मिलने के संकेत हैं। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन फैसले सोच-समझकर लेना जरूरी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आने वाले 8 माह इन राशियों के लिए शुभ, खूब होगा धन लाभ, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

कर्क राशि के लिए सबसे मजबूत समय- कर्क राशि के लोगों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा असरदार माना जा रहा है। गुरु इसी राशि में उच्च के रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम में पकड़ मजबूत होगी। जो लोग अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अच्छा मौका दे सकता है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और समाज में पहचान भी मजबूत हो सकती है। बिजनेस करने वालों को विस्तार के मौके मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या: कब लगती है, कितना रहता है असर और क्या बदलता है जीवन

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 अप्रैल से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, गुरु की रहेगी खास कृपा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!