Guru Gochar 2026: 20 अप्रैल से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, गुरु की रहेगी खास कृपा
अप्रैल में गुरु ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 20 अप्रैल को शाम करीब 4 बजकर 43 मिनट पर गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में यह बदलाव अहम माना जाता है, क्योंकि यह गुरु का अपना नक्षत्र है। ऐसे में इसका असर थोड़ा ज्यादा साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।

Guru Gochar 2026: अप्रैल में गुरु ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 20 अप्रैल को शाम करीब 4 बजकर 43 मिनट पर गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में यह बदलाव अहम माना जाता है, क्योंकि यह गुरु का अपना नक्षत्र है। ऐसे में इसका असर थोड़ा ज्यादा साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। गुरु को आमतौर पर ज्ञान, पैसा और भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। जब ये मजबूत स्थिति में होते हैं, तो लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलते हैं। इस बार भी कुछ राशियों के लिए ऐसा ही समय बनने के संकेत हैं।
आइए जानते हैं, गुरु गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह समय राहत देने वाला हो सकता है। जो काम लंबे समय से अटके थे, उनमें धीरे-धीरे हल निकल सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। काम के नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा एक्टिव रहने वाला है। पुराने रुके काम पूरे होने लगेंगे। आमदनी बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। पढ़ाई या किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय ठीक कहा जा सकता है। आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों को इस दौरान किस्मत का साथ मिल सकता है। काम में मेहनत का रिजल्ट दिखेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। घर-परिवार का माहौल भी पहले से बेहतर रहेगा।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा स्थिरता लेकर आ सकता है। पैसों के मामले में सुधार होगा। जो पैसा फंसा हुआ है, उसके वापस मिलने के संकेत हैं। कामकाज में भी धीरे-धीरे चीजें सही दिशा में जाती दिखेंगी।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए नए मौके बन सकते हैं। नौकरी हो या बिजनेस, दोनों में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए बाहर से जुड़े कामों में भी फायदा हो सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा।
क्या समझें इस बदलाव से- गुरु का अपने ही नक्षत्र में जाना आम बात नहीं मानी जाती। इसका असर धीरे-धीरे दिखता है, लेकिन टिकता है। इस दौरान जो लोग मेहनत कर रहे हैं, उन्हें उसका फायदा मिलने के संकेत रहते हैं। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा। धीरे-धीरे काम करने से ज्यादा फायदा मिल सकता है।
क्या करें इस समय- जो काम लंबे समय से रुके हैं, उन्हें दोबारा शुरू करने का यह सही समय हो सकता है। नए मौके मिलें तो उन्हें हल्के में न लें। साथ ही, फालतू तनाव लेने से बचें और अपने काम पर ध्यान रखें। यही तरीका इस समय को आपके पक्ष में कर सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन