Horoscope Holi Rashifal Saturn Transit Venus Jupiter Rashifal Shani Gochar Shukra in Pisces 3 zodiacs will get lucky Holi Rashifal: होली पर शनि, शुक्र गुरु की मीन राशि में, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Holi Rashifal: होली पर शनि, शुक्र गुरु की मीन राशि में, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा

Horoscope Holi Rashifal 2026 : मीन राशि में होली के दिन शनि और शुक्र ग्रह विराजमान हैं। शनि और शुक्र ग्रह मित्र ग्रह माने जाते हैं। आज होली पर शनि-शुक्र की युति कुछ लोगों के लिए लाभदायक मौके ला रही है।  

Wed, 4 March 2026 10:55 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Holi Rashifal: होली पर शनि, शुक्र गुरु की मीन राशि में, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा

Horoscope Holi Rashifal 2026 : आज के दिन रंगों वाली होली खेली जाएगी। इस साल होली के दिन शनि और युति बन रही है। इन दोनों ग्रहों की युति गुरु की राशि में बन रही है। गुरु ग्रह की राशि मानी जाती है मीन राशि। मीन राशि में होली के दिन शनि और शुक्र ग्रह विराजमान हैं। शनि और शुक्र ग्रह मित्र ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में आज होली के खास मौके पर शनि और शुक्र की युति का निर्माण गुरु की राशि मीन में होना कुछ लोगों के लिए पॉजिटिव परिणाम लेकर आ सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 मार्च 2026 के दिन शुक्र ग्रह ने कुंभ राशि से मीन राशि में एंटर किया है। मीन राशि में शुक्र और शनि की युति 25 मार्च तक रहने वाली है। आइए जानते हैं मीन राशि में शुक्र और शनि की युति बनने से किन राशियों को प्रॉफिट हो सकता है-

होली पर शनि, शुक्र गुरु की मीन राशि में, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा

धनु राशि वालों के लिए मीन राशि में शुक्र और शनि का गोचर कैसा रहेगा?

धनु राशि के जातकों आपके लिए मीन राशि में शुक्र और शनि की युति बनना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। दोनों ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है। धन का आगमन होगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।

तुला राशि वालों के लिए मीन राशि में शुक्र और शनि का गोचर कैसा रहेगा?

मीन राशि में शुक्र और शनि की युति बनने से तुला राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा। कारोबारियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में रोमांस बना रहेगा।

मिथुन राशि वालों के लिए मीन राशि में शुक्र और शनि का गोचर कैसा रहेगा?

मिथुन राशि के जातकों को मीन राशि में शुक्र और शनि की युति बनने से लाभ मिल सकता है। नए मौके मिल सकते हैं। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर मेष राशि से लेकर मीन राशि वाले खेलें इन रंगों की होली, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य
ये भी पढ़ें:होली की शुभकामनाएं: रंगों से नहीं, दिल सेइन मैसेज, फोटो के साथ दें होली की बधाई
ये भी पढ़ें:होली की बधाई देने के लिए शेयर करें 15+ शानदार स्टेटस और शुभकामनाएं
ये भी पढ़ें:होली पर 100 रंग-बिरंगी शुभकामनाएं, मैसेज, व शायरी भेज कहें Happy Holi
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!