Holi: होली पर मेष राशि से लेकर मीन राशि वाले खेलें इन रंगों की होली, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य
Holi Colours Holi par kaisa colour khelna chahiye: होली के दिन रंग खेलने की परंपरा चली आ रही है, जो प्रेम, एकता और समानता का संदेश देती है। होली के दिन अपनी राशि के अनुसार रंग खेलने से आप ग्रहों की स्थिती को भी सुधार सकते हैं।

Holi Colours Holi par kaisa colour khelna chahiye: आज के दिन रंगलों वाली होली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा। होली के दिन रंग खेलने की परंपरा चली आ रही है, जो प्रेम, एकता और समानता का संदेश देती है। होली के दिन अपनी राशि के अनुसार रंग खेलने से आप ग्रहों की स्थिती को भी सुधार सकते हैं। अपनी राशि अनुसार रंगों का प्रयोग ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होता है। ऐसा करने से जीवन में सुख, संपदा व प्रेम में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं ग्रहों एवं नक्षत्र के अनुसार, होली के दिन किन रंगों के प्रयोग से आप ग्रहों को मजबूत कर सकते हैं-
होली पर मेष राशि से लेकर मीन राशि वाले खेलें इन रंगों की होली, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के ग्रह स्वामी मंगल माने जाते हैं। इसलिए लाल, और केसरिया गुलाल का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के ग्रह स्वामी शुक्र हैं। आपके लिए गुलाबी, सफेद, और सिल्वर रंग का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए हरे रंग का इस्तेमाल करना बहुत शुभ माना जाता है।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के स्वामी चंद्रमा होने की वजह से आपके लिए सफेद एवं सिल्वर रंग का प्रयोग अत्यंत शुभ रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि वाले जातकों के ग्रह स्वामी सूर्य माने जाते हैं। आपके लिए पीला, नारंगी, सुनहरा या लाल रंग का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। ऐसे में कन्या राशि वालों के लिए हरे रंग का इस्तेमाल करना बहुत शुभ माना जाता है।
तुला राशि- तुला राशि वालों के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को सफेद, सिल्वर और मटमैले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। इसलिए आपके लिए लाल, गुलाल का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा।
धनु राशि- धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु माने जाते हैं। धनु राशि के जातकों के लिए पीला और गोल्डन रंग का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा।
मकर राशि- मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। इस राशि के लोगों के लिए नीले और भूरे रंग का इस्तेमाल करना शुभ साबित होगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले जातकों के भी स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। ऐसे में इस राशि वालों के लिए काला, आसमानी नीला एवं सिल्वर रंग का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा।
मीन राशि- मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु माने जाते हैं। इस राशि के लिए होली खेलते समय पीले और सुनहरे रंग का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन