Horoscope Shukra Rashi Parivartan October Venus nakshatra Transit 2025 rashifal lucky zodiac signs bhavishyafal अक्टूबर में 4 बार शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों के जीवन में होंगे अच्छे बदलाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अक्टूबर में 4 बार शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों के जीवन में होंगे अच्छे बदलाव

Venus transit october 2025: अक्टूबर में शुक्र चार बार अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र की चाल बदलने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। जानें शुक्र गोचर की लकी राशियों के बारे में।

Wed, 17 Sep 2025 03:00 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
अक्टूबर में 4 बार शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों के जीवन में होंगे अच्छे बदलाव

Shukra Gochar: धन-संपदा के कारक शुक्र हर महीने अपनी राशि व नक्षत्र में बदलाव करते हैं। अक्टूबर महीने में शुक्र एक नहीं बल्कि चार बार अपनी स्थिति में परिवर्तन करेंगे। शुक्र 6 अक्टूबर को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। 9 अक्टूबर को शुक्र राशि परिवर्तन करते हुए कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 17 अक्तूबर को हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 28 अक्टूबर को शुक्र का चित्रा नक्षत्र परिवर्तन होगा। शुक्र की चाल में होने वाला बदलाव तीन राशियों के लिए लाभकारी रहने वाली है। जानें शुक्रदेव किन राशियों पर रहेंगे मेहरबान।

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शुक्र की चाल में होने वाला बदलाव लाभकारी रहने वाला है। शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपके इनकम के स्रोत बढ़ सकते हैं और पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे का आगमन हो सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी या भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 अक्टूबर तक सिंह राशि में रहेंगे शुक्र, इन 4 राशियों के जीवन में होंगे बदलाव

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए शुक्र की चाल अनुकूल रहने वाली है। इस समय कुछ जातकों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। छात्रों के लिहाज से समय अनुकूल रहने वाला है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। सीनियर्स ऑफिस में आपके काम की तारीफ करेंगे और जिसका असर प्रमोशन पर पड़ सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपको आकस्मिक धन लाभ होगा । अटके हुए धन की वापसी संभव है, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में रखें ये 5 चीजें, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!