Holi 2026 Laddu Gopal ke sath kaise manaye holi jan puja vidhi bhog shringar se jude niyam Holi 2026:लड्डू गोपाल के साथ कैसे मनाएं होली, जानें शृंगार, भोग से जुड़े सभी नियम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Holi 2026:लड्डू गोपाल के साथ कैसे मनाएं होली, जानें शृंगार, भोग से जुड़े सभी नियम

Holi 2026: होली के दिन श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की विशेष तौर पर पूजा अर्चना व सेवा की जाती है। साथ ही कई लोग लड्डू गोपाल के संग होली भी खेलते हैं। चलिए जानते हैं इस बार लड्डू गोपाल के साथ होली कैसे मनाएं। क्योंकि होली का पर्व श्रीकृष्ण और राधा से जुड़ा हुआ है।

Wed, 4 March 2026 09:27 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
Holi 2026:लड्डू गोपाल के साथ कैसे मनाएं होली, जानें शृंगार, भोग से जुड़े सभी नियम

देशभर में आज यानी 4 मार्च को होली का पर्व देशभर में बेहद ही धूमधाम से मनाया जा रहा। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के साथ-साथ प्रेम का भी प्रतीक है। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी से भी जुड़ा हुआ है। एक पौराणिक कथा के मुताबिक बचपन में भगवान श्री कृष्ण ने माता यशोदा से शिकायत की कि राधा इतनी गोरी है, फिर मैं क्यों काला हूं। बस फिर इसी का उत्तर देते हुए माता ने मजाक-मजाक में कह दिया कि तो जा राधा को भी अपने रंग में रंग दे। बस फिर क्या था श्री कृष्ण ने राधा रानी को गुलाल-अबीर और फूलों से रंग दिया। तब से होली पर रंग-गुलाल लगाने की परंपरा शुरू हुई। इसलिए होली के दिन श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की विशेष तौर पर पूजा अर्चना व सेवा की जाती है। साथ ही कई लोग लड्डू गोपाल के संग होली भी खेलते हैं। चलिए जानते हैं इस बार लड्डू गोपाल के साथ होली कैसे मनाएं।

लड्डू गोपाल के साथ करें होली की शुरुआत
अगर आप होली की शुरुआत करना चाहते हैं, तो सबसे पहले लड्डू गोपाल को रंग व अबीर लगाना चाहिए और उसके बाद ही त्योहार की शुरुआत करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे परिवार पर श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है।

होली पर लड्डू गोपाल का शृंगार
लड्डू गोपाल का शृंगार करना बेहद शुभ माना जाता है। उनका शृंगार पूरे-विधि विधान से किया जाता है। कहते हैं कि होली भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय पर्व है और इस दिन उनके बाल स्वरूप का पूजन करने से सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। होली के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद लड्डू गोपाल को स्नान कराएं और नए वस्त्र पहनाएं। होली के अवसर पर आप लड्डू गोपाल जी को रंग-बिरंगे कपड़े भी पहना सकते हैं। साथ ही उनके शृंगार में मुकुट, मोर पंख और बांसुरी भी जरूर अर्पित करें, क्योंकि इनके बिना कान्हा जी का शृंगार अधूरा रहता है।

लड्डू गोपाल के साथ कैसे खेलें होली
लड्डू गोपाल के साथ होली खेलने के लिए सबसे पहले होली की थाली तैयार करें और उसमें स्वस्तिक बनाएं। इस थाली में लड्डू गोपाल जी को विराजमान करें। सबसे पहले लड्डू गोपाल जी के चरणों में फूल समर्पित करें और इसके बाद उनके साथ फूलों की होली खेलें और उन पर फूल बरसाएं।

लड्डू गोपाल को कौन सा रंग लगाएं
होली के दिन अगर आप लड्डू गोपाल को पीले रंग का गुलाल लगाना शुभ होता है। मान्यता इसे लगाने से लड्डू गोपाल की साधक पर विशेष कृपा होती है क्योंकि यह उनका प्रिय रंग माना गया है। इसी के साथ लड्डू गोपाल जी को गुलाबी, हरा और लाल रंग का गुलाल भी लगाया जा सकता है। इसी के साथ अगर आप सुगंधित अबीर लगाते हैं, तो इससे लड्डू गोपाल जी प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Happy Holi 2026: रंगों में घुली मिठास है, हर चेहरे पर उल्लास है... होली पर भेजें
ये भी पढ़ें:Happy Holi Wishes: होली है आई, होली है आई, खुशियों की फ्री डिलिवरी है लाई,
ये भी पढ़ें:Happy Holi 2026 Wishes: सास-ससुर और घर के बड़ों को खास अंदाज में करें होली विश

होली पर लड्डू गोपाल के लिए भोग
होली के दिन लड्डू गोपाल को कुछ चीजों का भोग लगाना बेहद शुभ होता है। आपने घर पर गुजिया बनाई है तो ऐसे में आप घर पर लड्डू गोपाल को गुजिया का भोग भी लगा सकते हैं। हालांकि, कई कृष्ण मंदिरों में होली के पर्व पर गोपाल जी को चंद्रकला का भोग लगाया जाता है। तो ऐसे में आप इस दिन चंद्रकला या गुजिया दोनों में से किसी भी चीज का भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा लड्डू गोपाल को मीठा दही या दही से बना कोई व्यंजन का भोग लगा सकते हैं। साथ ही जलेबी या मालपुआ भी भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!