Holi 2026: होली पर किन चीजों का दान करना चाहिए और किन चीजों का नहीं?
Holi 2026: आज यानी 4 मार्च 2026 पूरे देश में होली का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामानाएं देते हैं। कहते हैं कि इस दिन सिर्फ रंग खेलना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य भी जरूर करना चाहिए।

आज यानी 4 मार्च 2026 पूरे देश में होली का पर्व मनाया जा रहा है। होली हर वर्ष चैत्र महीने में इसलिए मनाई जाती है क्योंकि यह मौसम परिवर्तन का समय होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामानाएं देते हैं। कहते हैं कि इस दिन सिर्फ रंग खेलना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य भी जरूर करना चाहिए, तो आइए यहां जानते हैं कि होली पर क्या दान करना शुभ माना जाता है।
क्या दान ना करें
-होली पर सफेद चीजों का दान करने से बचना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह नाराज हो सकते हैं। यही नहीं, इस दिन सफेद चीजों का दान करने से चंद्र दोष भी लगता है।
- होली के दिन पैसों का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
- इस दिन कांच के सामान का दान न करें।
- होली के दिन लोहे या स्टील के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
- होली वाले दिन सरसों तेल का भी दान नहीं करना चहिए। इन दिनों में सरसों तेल का दान करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।
- होली के दिन सुहाग की चीजें जैसे- चूड़ी, सिंदूर, बिंदी आदि किसी को दान न करें।
क्या दान करें
होली के दिन गेहूं, तांबा, चांदी, गुलाल, होली के रंगों का का दान बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ अपनी क्षमता के अनुसार, कुछ दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। इससे घर में खुशियों का वास होता है। साथ ही जीवन में बरकत बनी रहती है।
होली में रंगों का महत्व
होली में लोग रंग-गुलाल लगाते हैं। ज्योतिष की मानें, तो अलग-अलग रंगों का प्रयोग करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता हैष इसलिए होली को जितना अधिक रंगों के साथ और खुशी से मनाया जाए, उतना ही बेहतर माना जाता है।
होली के दिन क्या करें?
होली के दिन सुबह स्नान आदि कर लें। स्नान के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इसके बाद सबसे पहले देवी-देवताओं को गुलाल-अबीर अर्पित करें। होली के दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा करें। होली के दिन भगवान शिव, विष्णु जी और मां लक्ष्मी की भी उपासना करें। देवी-देवताओं को मिठाई और गुजिया का भोग लगाएं। इसके साथ ही पूजा के समय मंत्रों का जाप भी करें। होली के दिन सात्विक आहार का सेवन करें।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन