happy holi 2026 11 latest wishes messages quotes whatsapp status for friends and family Happy Holi 2026: इन 11 लेटेस्ट रंग-बिरंगे मैसेज से अपने प्रियजनों को भेजें होली की शुभकामनाएं, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Happy Holi 2026: इन 11 लेटेस्ट रंग-बिरंगे मैसेज से अपने प्रियजनों को भेजें होली की शुभकामनाएं

4 मार्च 2026 को पड़ने वाली इस होली पर दूर-दराज बैठे दोस्तों, परिवार और प्रियजनों तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचाना उतना ही जरूरी है, जितना उनके साथ रंग खेलना। अगर आप अपने प्रियजनों से मिल नहीं पा रहे हैं, तो ये 11 लेटेस्ट, दिल से लिखे गए रंग-बिरंगे मैसेज भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

Mon, 2 March 2026 09:57 PMNavaneet Rathaur लाइव हिन्दुस्तान
share
Happy Holi 2026: इन 11 लेटेस्ट रंग-बिरंगे मैसेज से अपने प्रियजनों को भेजें होली की शुभकामनाएं

Happy Holi 2026: होली का त्योहार सिर्फ रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि रिश्तों में नई मिठास और पुरानी कड़वाहट को भुलाने का मौका है। 4 मार्च 2026 को पड़ने वाली इस होली पर दूर-दराज बैठे दोस्तों, परिवार और प्रियजनों तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचाना उतना ही जरूरी है, जितना उनके साथ रंग खेलना। अगर आप अपने प्रियजनों से मिल नहीं पा रहे हैं या बस एक स्पेशल टच देना चाहते हैं, तो ये 11 लेटेस्ट, दिल से लिखे गए रंग-बिरंगे मैसेज भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। ये मैसेज छोटे हैं, लेकिन भावनाओं से भरे हुए हैं।

1

सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार,

गालों पे गुलाल और पानी की बौछार,

सुख समृद्धि और सफलता का हार,

मुबारक हो आपको रंगो का त्योहार!

Happy Holi 2026

2

दिल से होली मुबारक हो आपको बार बार,

रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी,

होली का हर रंग मुबारक,

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!

Happy Holi 2026

3

प्यार के रंगो का है ये त्यौहार

अपनों को रंग ने का है ये त्यौहार

रंग दो दुनिया को प्यार के रंगो से

आप सभी को मुबारक हो होली का त्यौहार!

Happy Holi 2026

4

खुशियों से हो ना कोई दूरी,

रहे न कोई ख्वाहिश अधूरी,

रंगो से भरे इस मौसम में,

रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी!

Happy Holi 2026

5

मक्के की रोटी नींबू का अचार,

सूरज की किरणें खुशियों की बहार,

चांद की चांदनी अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको होली का त्योहार!

Happy Holi 2026

6

वसंत ऋतु की बहार,

चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,

रंग बरसे नीले हरे लाल,

मुबारक हो आपको होली का त्योहार!

Happy Holi 2026

7

रंग के त्योहार में सभी रंगों की हो भरमार,

ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार,

यही दुआ है हमारी भगवान से हर बार,

Happy Holi 2026

8

गुलाल का रंग गुब्बारों की मार,

सूरज की किरणे खुशियों की बहार,

चांद की चांदनी अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार!

Happy Holi 2026

9

रीत का रंग पीला, नेह का रंग नीला

हर्ष का हरा, लावण्य की लाली,

प्रेम के जल में हमने मिला ली,

उस रंग से मैं खुद को रंग दूं,

इसको रंग दूं उसको रंग दूं!

आपको होली की मंगलकामनाएं!

10

लाल रंग सूरज से,

नीला रंग आसमान से,

हरा रंग बाग से,

गुलाबी रंग गुलाब से,

आपको तमाम खुशियां मिले,

दुआ करते है दिल से…

शुभ होली 2026

11

सतरंग रंग लिए आए होली,

गांव शहर में छाई होली,

रंगों में डूबे साथी सजनी,

होली है और धूम मची है,

भांग की खुमारी छाई है,

तन में मस्ती मन में मस्ती,

होली की मस्ती सब ओर छाई है…!

Happy Holi 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Holi 2026: नौकरी और बिजनेस में तरक्की के लिए होलिका की राख से करें ये उपाय
ये भी पढ़ें:Holi 2026: होलिका दहन की एक चुटकी राख से दूर होगा नजर दोष, जानें सही तरीका
ये भी पढ़ें:Holi 2026: होलिका दहन की रात निशीथ काल में जरूर करें ये 5 काम, होंगे कई फायदे

होली दूरियां मिटाने का त्योहार है। इन मैसेज को भेजकर अपने अपनों को बताएं कि भले ही दूरी हो, दिल पास है। एक छोटा सा मैसेज भी रिश्तों में नई ताजगी ला सकता है। इस होली रंगों के साथ-साथ प्यार और मुस्कान भी बांटें। आप सभी को रंगों भरी, खुशियों भरी और मस्ती भरी होली की ढेर सारी शुभकामनाएं!

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!