Guru Gochar 2025 Horoscope Jupiter Transit in gemini impact on lucky zodiac signs Guru Gochar: गुरु का मिथुन गोचर, 14 मई से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Guru Gochar: गुरु का मिथुन गोचर, 14 मई से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Guru Gochar 2025: गुुरु जल्द ही बुध की मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। गुरु के मिथुन गोचर से कुछ राशियों को अत्यंत शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें गुरु गोचर का प्रभाव-

Mon, 28 April 2025 10:00 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Guru Gochar: गुरु का मिथुन गोचर, 14 मई से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Jupiter Transit 2025: देवगुरु बृहस्पति करीब एक साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान हैं और 14 मई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं। बुध व गुरु के बीच मित्रता का भाव है। गुरु का मिथुन गोचर 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। गुरु के मिथुन राशि में जानें से इन भाग्यशाली राशियों को करियर, वित्त व व्यवसाय में लाभ होगा। जानें गुरु गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। नौकरी से जुड़े नए अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2032 तक गुरु चलेंगे अतिचारी चाल, इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए गुरु गोचर शुभ रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ के नए अवसर बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। नौकरी पेशा की स्थिति अच्छी होगी। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में सफल रहेंगे।

3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वाणी से लोग प्रभावित होंगे। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

4. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए गुरु गोचर आर्थिक मामलों में शुभ रहने वाला है। धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। कारोबार में उन्नति के योग हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में सुख-शांति के लिए आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

5. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए गुरु गोचर लाभकारी रहने वाला है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों की स्थिति बेहतर होगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। सेहत पहले से बेहतर होगी। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!