palmistry in hindi: bhagya rekha fate line bhagyaodya after marriage hastrekha हस्तरेखा: ऐसी भाग्य रेखा है तो शादी के बाद होता है भाग्योदय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

हस्तरेखा: ऐसी भाग्य रेखा है तो शादी के बाद होता है भाग्योदय

hastrekha bhaghya rekha in hindi: आपके हाथ में भाग्य रेखा का बहुत बड़ा रोल है। आपको अपने हाथों की इस रेखा के बारे में पता होना चाहिए। यहां जानें कैसे इस रेखा के किस स्थिति में होने से आपका भाग्य होता है। 

Wed, 26 Nov 2025 01:47 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
हस्तरेखा: ऐसी भाग्य रेखा है तो शादी के बाद होता है भाग्योदय

आपके हाथ में भाग्य रेखा का बहुत बड़ा रोल है। आपको अपने हाथों की इस रेखा के बारे में पता होना चाहिए। यहां जानें कैसे इस रेखा के किस स्थिति में होने से आपका भाग्य होता है। कहा जाता है कि यह रेखा आपके हाथ में जितनी साफ दिखेगी, वो उतनी ही शुभ मानी जाएगी। इस रेखा में जितने कट होंगे, वो उतनी अच्छी नहीं माना जाता है। भाग्य रेखा जीवन रेखा को काट कर ही भागे बढ़ती है परन्तु जिस जगह वह जीवन रेखा को काटती है। ऐसा कहा जाता है कि जीवन की उस अवधि में उस व्यक्ति को लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता है। भाग्यरेखा के जीवन रेखा के मिलने पर दुर्घटना होना या दिवालिया होना शामिल है। अगर ये रेखा टूटी-फूटी या फिर आड़ी-तिरछी होती है तो इसे सही नहीं माना जाता है। शास्त्र के हिसाब से ऐसी रेखा का मतलब है कि जिंदगी में कई मुश्किलें आएंगी। ऐसी रेखा ये संकेत भी देती है कि जो भी काम करना होगा, उसमें बार-बार कोई ना कोई बाधा जरूर आएगी।

इस रेखा से कब होता है भाग्य रेखा

यह रेखा शुक्र पर्वत से निकलती है, तो कहा जा सकता है कि उस व्यक्ति का भाग्योदय विवाह के बाद ही होता है। ऐसा व्यक्ति लवलाइफ के मामले में अच्छा होता है। ऐसे व्यक्ति को ससुराल से बहुत अधिक पैसा मिलता है। ऐसे व्यक्ति का बुढ़ापा बहुत कष्टकारी होता है। उनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय नहीं माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की हथेली में ये रेखा शनि पर्वत तक आसानी से पहुंचती है तो इसका साफ-साफ मतलब है कि वो बेहद ही लकी है। उसे जिंदगी के हर मोड़ पर सफलता मिलने वाली है।

कहां होती हैं भाग्य रेखा?
बता दें कि भाग्य रेखा हमेशा मणिबंध से शुरु होती है। मध्यमा उंगली से नीचे शनि पर्वत की ओर आती हुई लकीर ही भाग्य रेखा कहलाती है। इस रेखा की मदद से किसी भी व्यक्ति के करियर और उसके भाग्य के बारे में पता किया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से अगर किसी पुरुष का हाथ देखा जा रहा है तो उसके दाहिने हाथ को देखना चाहिए। वहीं महिलाओं का बांए हाथ को देखा जाता है। ये भी पढ़ें-

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!