Gemology Who should wear the gomed gemstone know rules and benefits रत्न शास्त्र: गोमेद रत्न किन लोगों को धारण करना चाहिए? जानिए नियम और फायदे, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

रत्न शास्त्र: गोमेद रत्न किन लोगों को धारण करना चाहिए? जानिए नियम और फायदे

Gemology: हर रत्न का संबंध किसी ना किसी ग्रह या देवी-देवता से रहता है। आज हम आपको गोमेद रत्न के बारे में बताएंगे, जिसे हेसोनाइट गार्नेट कहा जाता है। यह रत्न राहु ग्रह से संबंधित है।

Wed, 31 Dec 2025 04:26 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
रत्न शास्त्र: गोमेद रत्न किन लोगों को धारण करना चाहिए? जानिए नियम और फायदे

ज्योतिष शास्त्र में कई प्रभावशाली रत्न मौजूद है। मान्यता है कि अगर ज्योतिष के मुताबिक सही समय और सही रत्न को धारण किया जाए, तो जीवन बदल जाता है। हर रत्न का संबंध किसी ना किसी ग्रह या देवी-देवता से रहता है। आज हम आपको गोमेद रत्न के बारे में बताएंगे, जिसे हेसोनाइट गार्नेट कहा जाता है। यह रत्न राहु ग्रह से संबंधित है। मान्यता है कि यदि राहु कुंडली में गड़बड़ जगह बैठ जाए, तो जीवन में डर, भ्रम, पैसों की परेशानी और गलत फैसले बढ़ जाते हैं। ऐसे में गोमेद को राहु के असर को संतुलित करने वाला रत्न माना जाता है। चलिए इसे पहनने के नियम और फायदे जानते हैं।

किन्हें पहनना चाहिए
ज्योतिष के मुताबिक गोमेद रत्न को आमतौर पर वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन इसे धारण करते वक्त कुंडली देखना फिर भी जरूरी है। ऐसे में किसी विशेषज्ञ से जरूर परामर्श लें। गोमेद हर किसी के लिए नहीं होता है. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए शुभ माना जाता है, जिनकी कुंडली में राहु कमजोर या परेशान कर रहा हो। इसके अलावा जिनकी जिंदगी में बार-बार रुकावट, डर या असमंजस बना रहता है, उन्हें भी यह रत्न पहनना चाहिए। जो लोग राजनीति, मीडिया, वकालत, सेल्स, पब्लिक डीलिंग जैसे क्षेत्रों में हैं।

गोमेद किसे नहीं पहनना चाहिए
मान्यता है कि जिन लोगों को पहले से अत्यधिक गुस्सा या बेचैनी रहती है, उन्हें यह रत्न नहीं पहनना चाहिए। गंभीर मानसिक रोग या हृदय संबंधी बीमारी वाले व्यक्तियों के लिए भी यह उपयुक्त नहीं माना जाता हैष इसके अलावा, कर्क राशि के जातकों को बिना विशेषज्ञ की सलाह के गोमेद पहनने से बचना चाहिए।

गोमेद पहनने की विधि
- गोमेद पहनने के लिए सबसे शुभ दिन शनिवार का दिन है। इसे सूर्यास्त के बाद पहनना शुभ माना जाता है।
- इसे चांदी की अंगूठी में पहनना चाहिए। साथ ही इसे दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में धारण करें।
- पहनने से पहले गंगाजल या साफ पानी से शुद्ध करें।
- 108 बार 'ॐ रां राहवे नमः' मंत्र का जाप करें.

गोमेद पहनने के फायदे
रत्न शास्त्र में गोमेद रत्न पहनने से रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूर्ण होने लगते हैं और आर्थिक समस्याओं में भी कमी आ सकती है। यह बुरी आदतों और गलत संगत से दूरी बनाने में सहायक माना जाता है। इसके अलावा इससे नींद बेहतर होती है और बुरे सपने कम आते हैं। कई लोग यह भी मानते हैं कि गोमेद पहनने से मानसिक शांति प्राप्त होती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: इन 4 मूलांक की लड़कियां होती हैं बेहद भाग्यशाली, कमाती हैं खूब धन!
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: भाग्य और तरक्की के लिए पहनें ये 3 रत्न, पर जान लें नियम
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!