मिथुन मासिक राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1-31 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Gemini Horoscope Monthly, Mithun Rashi Rashifal: मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है। आइए जानते हैं, मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना…

Gemini Monthly Horoscope, मिथुन राशिफल: महीने की शुरुआत में ही आपको लगेगा कि पुराने काम पीछा नहीं छोड़ रहे। छोटी-छोटी चीजें- फाइल, कॉल, हेल्थ रूटीन, अधूरे काम- सब एक साथ ध्यान मांगेंगे। कोई भी छोटी चीज अगर आधी छोड़ दी तो वही बाद में दिमाग खाएगी। इसलिए शुरुआत के दिन बस एक काम करें- जो पेंडिंग है, उसे खत्म करें। पहले आधे महीने में थोड़ा स्लो रहना ठीक रहेगा। ज्यादा बाहर भागने या दिखाने से ज्यादा काम अंदर ही अंदर तैयारी करने का है। बीच में थोड़ा रुकना पड़े तो घबराना मत- यही टाइम आपको हल्का करेगा।
महीने के आखिर में जैसे ही सूर्य मिथुन में आएगा, चीजें बदलने लगेंगी। एनर्जी वापस आएगी, लोग नोटिस करेंगे और आप खुद भी बोलने के लिए तैयार रहोगे। अंत में कोई एक बातचीत या रिश्ता अहम हो सकता है। अगर पहले से कुछ क्लियर नहीं था, तो अब साफ हो जाएगा।
आगे पढ़ें मिथुन राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल
मिथुन राशि का लव राशिफल
इस महीने बड़े-बड़े वादों से ज्यादा छोटी-छोटी चीजें काम आएंगी। टाइम पर रिप्लाई, छोटी बात याद रखना- यही असली केयर है। जल्दी में किसी को लेकर पूरी कहानी मत बना लेना। थोड़ा टाइम दो, खुद समझ आ जाएगा। सिंगल लोगों की किसी से बात काम, पढ़ाई या रोज की जगह से शुरू हो सकती है। जो रिलेशन में हैं, उनके लिए टाइमिंग और छोटे वादे अहम रहेंगे। बीच महीने में अगर सामने वाला थोड़ा दूरी चाहता है, तो उसे स्पेस दो। महीने के आखिर में सीधी बात होगी- जो कहना है, साफ कहो। एक छोटा सा मैसेज भी बड़ी गलतफहमी रोक सकता है।
मिथुन राशि का करियर राशिफल
काम में ढील दी तो पूरा महीना खिंच जाएगा। ईमेल, फाइल, कॉल- सब शुरू में ही ठीक कर लें। जल्दी खत्म करने के चक्कर में गलती मत करना। एक छोटी चूक बाद में ज्यादा काम बनाती है।बीच महीने में चुपचाप सुधार करने का टाइम मिलेगा- वहीं काम आएगा। बिजनेस वाले अपने काम को थोड़ा सिस्टम में लाएं- स्टाफ, ऑर्डर, कस्टमर- सब साफ रखें। स्टूडेंट्स नए टॉपिक में कूदने से पहले पुराना साफ करें। महीने के आखिर में बोलने का टाइम आएगा—इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन, बात चीत- सब में फायदा मिलेगा। बस बात साफ रखें।
मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल
पैसा धीरे-धीरे निकल रहा होगा और आपको पता भी नहीं चल रहा होगा। खाना मंगाना, कैब, ऑनलाइन खर्च- सब जोड़कर बड़ा बनता है। डरने की जरूरत नहीं है, बस समझने की जरूरत है। एक छोटी लिस्ट बनाएं- कहां खर्च हो रहा है। बीच महीने में बैठकर देखें- क्या जरूरी है, क्या नहीं। जो फालतू है, बंद करो। इन्वेस्टमेंट में शांत रहो। बार-बार देखने से कुछ नहीं होगा। अगर दिमाग उलझा हुआ है, तो ट्रेडिंग से दूर रहो। महीने के आखिर में किसी के साथ पैसा जुड़ा मामला आएगा। पहले क्लियर करो, फिर हां बोलें।
मिथुन राशि का स्वास्थ्य राशिफल
ज्यादा फोन, ज्यादा काम, बिना रुके भागना- यही थकाएगा। नींद खराब हो सकती है, शरीर भारी लगेगा, ध्यान नहीं लगेगा। बीच-बीच में रुकना जरूरी है। खाना हल्का रखो, चाय-कॉफी कम करो अगर नींद खराब हो रही है। थोड़ा बिना फोन देखे चलना भी काम करेगा। महीने के आखिर में फिर भागदौड़ बढ़ेगी, इसलिए दिन का थोड़ा टाइम अपने लिए बचाकर रखो।
इस महीने के लिए सलाह
पहले छोटा काम खत्म करें, फिर बड़ा सोचें। रूटीन ठीक रहेगा तो दिमाग खुद सही चलेगा।




साइन इन