Gajakesari Yog 2026 January 2 these zodiac signs will lucky maa Laxmi blessed नए साल की शुरुआत में बन रहा है लक्ष्मी से जुड़ा यह योग, इन राशियों की चांदी ही चांदी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नए साल की शुरुआत में बन रहा है लक्ष्मी से जुड़ा यह योग, इन राशियों की चांदी ही चांदी

ज्योतिष गणना के मुताबिक साल 2026 की शुरुआत में ही अद्भुत संयोग बन रहा है, जो मां लक्ष्मी से जुड़ा है। यह संयोग कई राशियों पर शुभ प्रभाव डाल सकता है। ज्योतिषियों के मुताबिक 2 जनवरी 2026 को गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है।

Thu, 18 Dec 2025 03:56 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
नए साल की शुरुआत में बन रहा है लक्ष्मी से जुड़ा यह योग, इन राशियों की चांदी ही चांदी

हर कोई चाहता है कि आने वाला साल यानी नया साल 2026 पुराने साल से बेहतर हो। वहीं, ज्योतिष गणना के मुताबिक साल 2026 की शुरुआत में ही अद्भुत संयोग बन रहा है, जो मां लक्ष्मी से जुड़ा है। यह संयोग कई राशियों पर शुभ प्रभाव डाल सकता है। ज्योतिषियों के मुताबिक 2 जनवरी 2026 को गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। यह योग गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है। ऐसे में यह योग कुछ राशियों के लिए लाभकारी होगा। विशेषकर इन राशियों पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाएंगी।

ज्योतिषियों के मुताबिक 2 जनवरी के दिन दोपहर के समय चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेगा, जहां गुरु पहले से बैठे हुए हैं। ऐसे में मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी योग बनेगा। मान्यता है कि गजकेसरी योग एक ऐसा राजयोग है, जो जिस जातक की कुंडली में होता है वह उसके जीवन में उसे पैसा, पावर, यश, कीर्ति, सब कुछ दिला देता है। चलिए जानते हैं कि इस योग से किन राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी।

वृषभ राशि
साल की शुरुआत में गजकेसरी योग का निर्माण वृषभ राशि वालों के लिए शुभ संकेत मिल रहे हैं। यह शुभ योग वृषभ राशि के जातकों को भाग्यशाली बनाएगा। इस राशि वाले आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। नौकरी में तरक्की होगी। साथ ही स्वास्थ्य बेहतर होगा और मान-सम्मान और आय दोनों में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को सबसे अधिक फायदा होगा। क्योंकि 2026 के शुभारंभ में गजकेसरी योग मिथुन राशि में ही बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की नौकरी में खूब तरक्की होगी। साथ ही आर्थिक लाभ बढ़ेगा। व्यापार में खूब लाभ होगा। आपके काम की खूब तारीफ होगी। विवाह के योग बनेंगे।

तुला राशि
इसके अलावा तुला राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग काफी लाभकारी है। इस योग के निर्माण से इस राशि के जातकों का भाग्य पहले से ज्यादा मजबूत होगा। करियर में अच्छे बदलाव होंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से धन, वैभव और संबंधों में अच्छे बदलाव के संकेत हैं। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय
मान्यतानुसार, जिन जातकों की कुंडली में गजकेसरी योग है, उन्हें दूध में हल्दी और केसर मिलाकर पीना चाहिए। इससे उनकी कुंडली में यह योग सक्रिय बना रहता है और पूर्ण सुख प्राप्त होता है।

डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माया क्या है और इसका क्या उद्देश्य है? जानिए प्रेमानंद महाराज का जवाब
ये भी पढ़ें:मासिक शिवरात्रि पर आज शिवजी को अर्पित करें ये 10 चीजें, हर मनोकामना होगी पूरी
ये भी पढ़ें:पौष अमावस्या पर कर लें ये काम, बनेंगे सारे बिगड़े काम, धन में होगी वृद्धि
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!