friday remedies donate tulsi in temple for money and goodluck Shukravar Upay: मंदिर में शुक्रवार के दिन दान करें ये पौधा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shukravar Upay: मंदिर में शुक्रवार के दिन दान करें ये पौधा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Shukravar Upay For Good Luck: शुक्रवार के दिन दान करना काफई शुभ होता है। इस दिन का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। ऐसे में इस दिन दान करने से सीधे तौर पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार से जुड़ा एक खास उपाय…

Thu, 11 Dec 2025 06:58 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Shukravar Upay: मंदिर में शुक्रवार के दिन दान करें ये पौधा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Friday Remedies: हिंदू धर्म मान्यता के हिसाब से हफ्ते का हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता के नाम जरूर होता है। सोमवार से लेकर रविवार हर दिन विशेष रूप से किसी ना किसी भगवान की पूजा जरूर होती है। बात की जाए शुक्रवार की तो इसका संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से होती है। सुख-समृद्धि का वरदान देने वाली मां लक्ष्मी की पूजा से जिंदगी में सुख-सुविधा की कोई कमी नहीं होती है। वहीं मान्यता के अनुसार इस दिन दान करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती है। सनातन धर्म के मुताबिक एक पौधा है जिसके दान से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। जिन लोगों को धन से जुड़ी कोई भी समस्या हो, वो इस दिन इस विशेष चीज का दान कर सकते हैं।

कल शुक्रवार है और कल का दिन बेहद ही खास है क्योंकि कल ही रुक्मणी अष्टमी है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही कल शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। ऐसे में शुक्रवार का उपाय करना बेहद ही जरूरी है। तो चलिए नीचे विस्तार से जानिए शुक्रवार से जुड़े उपाय के बारे में….

शुक्रवार को करें इस चीज का दान

शुक्रवार का दान बेहद ही जरूरी है। अपनी सामर्थ्य के हिसाब से इस दिन दान जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन सफेद चीजों का दान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन अगर आप मंदिर में तुलसी के पौधे का दान करेंगे तो बेहद ही शुभ होगा। दरअसल हिंदू धर्म में इस पौधे को सबसे शुद्ध और पवित्र माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस पौधे में मां लक्ष्मी वास करती हैं। इस पौधे के दान से कई लोग इसकी पूजा कर पाएंगे। ऐसे में मां लक्ष्मी अपनी असीम कृपा बरसाएंगी। बता दें कि इस उपाय से पैसे से संबंधित हर मुश्किल दूर होने लगती है। जो लोग कर्जे से परेशान है या फिर किसी का काम रुका हुआ है तो वो लोग इस उपाय को शुक्रवार के दिन करेंगे तो राहत जरूर मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: गलत दिशा में ना रखें फ्रिज, जान लें इससे होने वाले नुकसान
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें घर का कूड़ेदान, हो सकते हैं कंगाल

कर सकते हैं इन चीजों का भी दान

शुक्रवार के दिन कई और चीजों का दान करना भी शुभ माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस दिन सफेद वस्त्र और मिठाई का दान करना बेहद ही शुभ होता है। साथ ही दूध, दही और मिश्री का दान करने से भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही इससे कुंडली में शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है। शुक्र ग्रह के मजबूत होते ही जिंदगी में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती हैं और हर तरह की सुख-सुविधा की भी प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!