feng shui tips for bedroom avoid these things in bedroom फेंगशुई टिप्स: बेडरूम में गलती से भी ना रख दें ये चीजें, बिगड़ेंगे बनते हुए काम
More

फेंगशुई टिप्स: बेडरूम में गलती से भी ना रख दें ये चीजें, बिगड़ेंगे बनते हुए काम

फेंगशुई के हिसाब से बेडरूम में कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो बेडरूम के साथ-साथ पूरे घर की ऊर्जा प्रभावित होती है। ऐसे में नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे घर में अपना ठिकाना बना लेती है, जिसके बाद से सारी दिक्कतें शुरू होती हैं। 

Sun, 26 Oct 2025 06:00 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फेंगशुई टिप्स: बेडरूम में गलती से भी ना रख दें ये चीजें, बिगड़ेंगे बनते हुए काम

घर की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा कई चीजों पर निर्भर होती है। अगर घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा है तो वहां के लोग कभी भी ना तो खुश होंगे और ना ही किसी काम में सफल हो पाएंगे। अगर घर की ऊर्जा सकारात्मक है तो यहां ना तो किसी की बुरी सोच टिक पाएगी और ना ही किसी की बुरी नजर। ऐसे में जरूरी है कि घर की सकारात्मक ऊर्जा को बराबर बनाए रखा जाए। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई की मदद से काफी हद तक घर की अच्छी ऊर्जा को बांध सकते हैं।

आज बात करेंगे फेंगशुई की और इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातों को। घर के हर एक कोने के लिए फेंगशुई में टिप्स बताए गए हैं। ऐसे ही कुछ टिप्स बेडरूम को लेकर हैं। फेंगशुई के हिसाब से बेडरूम में कुछ गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे घर की ऊर्जा बुरी तरह से प्रभावित होती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर बेडरूम से जुड़ी कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं।

1. बेडरूम में कभी भी गहरे रंग के पेंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे मनोस्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इस रंग की ऊर्जा से तनाव बढ़ता है।

2. फेंगशुई के हिसाब से बेड के ठीक सामने दरवाजा कभी नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा है तो बेड की दिशा तो बदल लें क्योंकि इसे शुभ नहीं मानते हैं।

3. वहीं बेड के नीचे चीजों को इकट्ठा करना बंद कर दें। आम तौर पर लोग बेड के नीचे कई तरह के सामान रख देते हैं जोकि सही नहीं है। इससे जिंदगी में रुकावटें पैदा होती हैं।

4. बेडरूम के अंदर कभी भी खराब वाइब वाली तस्वीरें ना लगाएं। इससे धीरे-धीरे ना सिर्फ बेडरूम बल्कि घर की पूरी ऊर्जा खराब होती है।

5. घर के अंदर पूजा घर कभी ना बनाएं। पूजा का स्थान बेडरूम से एकदम अलग होना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)