feng shui aquarium right direction and room color details फेंगशुई टिप्स: घर के इस कमरे में भूलकर भी ना रखें एक्वेरियम, होता है ये बड़ा नुकसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

फेंगशुई टिप्स: घर के इस कमरे में भूलकर भी ना रखें एक्वेरियम, होता है ये बड़ा नुकसान

Aquarium Feng Shui Tips: लोग घरों में एक्वेरियम रखना खूब पसंद करते हैं। हालांकि इसे रखने का सही नियम भी पता होना जरूरी है। फेंगशुई के हिसाब से एक्वेरियम का सही कमरे में होना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि भूलकर भी इसे किस कमरे में नहीं रखना चाहिए। 

Tue, 18 Nov 2025 03:17 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फेंगशुई टिप्स: घर के इस कमरे में भूलकर भी ना रखें एक्वेरियम, होता है ये बड़ा नुकसान

Aquarium Feng Shui Tips: घर के डेकॉर के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। फर्नीचर, फूल और शोपीस इत्यादि से घर की शोभा खिल उठती हैं। वहीं कुछ लोग घर में एक्वेरियम भी रखना खूब पसंद करते हैं। वास्तु के हिसाब से घर में एक्वेरियम को रखना सही माना जाता है। वहीं फेंगशुई की दृष्टि से भी इसे काफी सही माना जाता है। माना जाता है कि इसे घर में रखने से शांति बनी रहती है। घर के साथ-साथ लोग इसे ऑफिस स्पेस में भी रखना पसंद करते हैं। माना जाता है कि घर में इसे रखने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है। हालांकि इसे कहां रखना है और कैसे रखना है? ये काफी मायने रखता है। अगर गलत कमरे या दिशा में इसे रखा जाए तो ये घर में नकारात्मक ऊर्जा ले आता है।

इस कमरे में ना रखें एक्वेरियम

फेंगशुई के हिसाब से एक्वेरियम को सही कमरे में रखना जरूरी है। सबसे पहले तो इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। एक्वेरियम को देखने से मन को खूब शांति मिलती है, ऐसे में लोग इसे देर तक निहारना चाहते हैं। ऐसे में कुछ लोग एक्वेरियम को बेडरूम में भी रखवा देते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। फेंगशुई के हिसाब से इसे बेडरूम में रखने से कपल्स के बीच दरार आती है। साथ ही दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती है। एक्वेरियम को हमेशा लिविंग एरिया में रखवाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु के हिसाब से बनवाए अपना गैराज, ना करें ये 3 गलतियां

रखें इस चीजों का ध्यान

फेंगशुई के हिसाब से एक्वेरियम को कभी भी किचन एरिया में भी नहीं रखना चाहिए। नियमित रूप से एक्वेरियम के पानी की सफाई भी करते रहना चाहिए। साथ ही इसमें पानी के बहाव का स्थिर होना भी जरूरी है। एक्वेरियम के बैकग्राउंड में काला या नीले रंग का होना शुभ माना जाता है और इसका टैंक ना तो बहुत छोटा और ना ही बहुत बड़ा होना चाहिए। घर के लिए अगर एक्वेरियम रख रहे हैं तो मध्यम आकार का टैंग सही रहता है। साथ ही फेंगशुई के हिसाब से टैंक में हमेशा 9 मछलियां होनी चाहिए। अगर गलती से भी कोई मछली टैंक में मर जाती है तो उसे तुरंत के तुरंत एक्वेरियम से बाहर कर देना चाहिए। अगर समय पर ऐसा नहीं करते हैं तो ये घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!