3 फरवरी से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बुध गोचर से होगा भाग्योदय
Mercury Transit in Aquarius 2026: बुध ग्रह 3 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गोचर से कुछ राशियों के लिए भाग्य के नए दरवाजे खुल सकते हैं। करियर, पढ़ाई, व्यापार और बातचीत से जुड़े मामलों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Mercury Transit in Aquarius 2026: ज्योतिषशास्त्र में बुध को बुद्धि, सोच, बोलचाल, कम्युनिकेशन, पढ़ाई, लेखन और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। बुध हमारी सोच और फैसलों को दिशा देने का काम करता है। 3 फरवरी को बुध मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि विचारों, नई सोच और बदलाव की प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में यह गोचर कई लोगों के लिए सोच में नयापन और जिंदगी में पॉजिटिव टर्न लेकर आ सकता है। कुछ राशियों के लिए यह समय किसी गोल्डन टाइम से कम नहीं होगा। इन राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं, बुध के कुंभ राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर नए मौके लेकर आएगा। लंबे समय से रुके हुए काम अब धीरे-धीरे बनते नजर आएंगे। नौकरी और बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का फायदा मिलेगा। आपकी प्लानिंग बेहतर होगी और फैसले लेने में कन्फ्यूजन कम रहेगा। नेटवर्किंग से आगे बढ़ने के चांस बनेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह गोचर बेहद खास है क्योंकि बुध आपकी राशि के स्वामी हैं। 3 फरवरी के बाद करियर और पढ़ाई से जुड़े मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। बातचीत और कम्युनिकेशन आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे। इंटरव्यू, मीटिंग या डील के लिए समय अनुकूल रहेगा। अटके काम फिर से गति पकड़ सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और पार्टनरशिप में सुधार लेकर आएगा। अगर किसी से मतभेद चल रहे थे तो बातचीत से समाधान निकल सकता है। बिजनेस में नई डील या ऑफर मिल सकता है। कामकाज में सहयोग बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लिए बुध का गोचर क्रिएटिव फील्ड में अच्छे नतीजे देगा। मीडिया, लेखन, डिजाइन, आर्ट या सोशल प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। रिश्तों में खुलकर बातचीत होगी, जिससे गलतफहमियां दूर होंगी। नए आइडिया से कमाई के रास्ते भी खुल सकते हैं।
कुंभ राशि
बुध का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए कुंभ राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपनी बात साफ तरीके से रख पाएंगे। करियर, पढ़ाई और कम्युनिकेशन से जुड़े कामों में शानदार रिजल्ट मिल सकते हैं। इस दौरान लिए गए फैसले आगे चलकर बड़ा फायदा देंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन