Eid ul fitr 2026 moon sighting Live: हैदराबाद, यूपी में नहीं दिखा ईद का चांद, अब किस तारीख को है ईद-उल-फितर? eid ul fitr 2026 moon sighting timing live eid kab ha india date chand raat time latest updates today - astrology news
More
Hindi Newsधर्मEid ul fitr 2026 moon sighting Live: हैदराबाद, यूपी में नहीं दिखा ईद का चांद, अब किस तारीख को है ईद-उल-फितर?

Eid ul fitr 2026 moon sighting Live: हैदराबाद, यूपी में नहीं दिखा ईद का चांद, अब किस तारीख को है ईद-उल-फितर?

Eid ul fitr 2026 moon sighting Live: भारत में ईद 20 या 21 मार्च को है? ये सवाल हर किसी के मन में है। आज यानी 19 मार्च को हैदराबाद और लखनऊ में शव्वाल का चांद नहीं दिखा है। ऐसे में अब ईद-उतर-फितर के कन्फर्म डेट का ऐलान कर दिया गया है।

Eid ul fitr 2026 moon sighting Live: हैदराबाद, यूपी में नहीं दिखा ईद का चांद, अब किस तारीख को है ईद-उल-फितर?

Eid ul fitr 2026 moon sighting Live lucknow hyderabad moon

Anuradha Pandey| लाइव हिन्दुस्तान | Thu, 19 Mar 2026 08:37 PM
हमें फॉलो करें

Eid ul fitr 2026 moon sighting Live: भारत में ईद उल फितर 2026 की तारीख को लेकर अब आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। यहां पर हैदराबाद में ईद का चांद नहीं दिखने की वजह से ऐलान कर दिया गया है कि अब ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं लखनऊ इस्लामिक सेंटर के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद ने भी ऐलान किया है कि देश में ईद अब शनिवार के दिन होगा। अगर ईद का चांद आज दिख जाता तो ईद 20 मार्च को मनाई जाती। आपको बता दें कि सउदी अरब में भी ईद का चांद नहीं दिखा है, लेकिन वहां आधिकारिक तौर पर कल यानी 19 मार्च को ईद मनाए जाने की घोषणा की गई है। वहीं इंडोनेशिया में भी ईद की तारीख की घोषणा कर दी गई है। आधिकारिक तौर पर यहां ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। इसके अलावा दुबई में कल सुबह ईद के नमाज को अदा किया जाएगा। यहां पर 900 से भी ज्यादा मस्जिदों में इस बात का ऐलान कर दिया गया है। अब भारत में ईद 21 मार्च को है तो साफ तौर पर रमजान के कुल 30 रोजे पूरे होने के बाद ही ईद होगी। मुस्लिम कम्युनिटी में 30 रोजे को अल्लाह का शुक्र माना जाता है। ऐसे में ईद के जश्न का मजा दोगुना हो जाता है।

मीठी ईद कब है

आपको बता दें कि ईद उल फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। ईद के दिन नमाज बहुत जरूरी होती है। इस दिन सुबह सबसे पहले मस्जिदों में नए कपड़े पहनकर लोग ईद की खास नमाज अदा करने जाते हैं। इसके बाद ईद की मुबारकबाद देते हैं। घरों में महिलाएं खीर और सेवइयां बनाती हैं, इसलिए बच्चे इसे मीठी ईद कहते हैं। ईद एक महीने के रोजे के बाद आती है। इसके दो महीने बाद ईद उल अजहा भी आती है।

किन देशों में ईद की तारीख का एलान नहीं हुआ

आपको बता दें कि समय के अंतर के कारण ईद की तारीखों में अंतर आता है। भारत समेत इन देशों में अभी ईद की तारीख का ऐलान नहीं हुआहै। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, ब्रुनेई, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान, ओमान, जॉर्डन, सीरिया, मिस्र, लीबिया, ट्यूनीशिया, एलजीरिया, मोरक्को, मॉरिटानिया शामिल हैं।

19 Mar 2026, 08:37:06 PM IST

भारत में 21 मार्च को होगा ईद का जश्न

आधिकारिक तौर पर अब भारत में ईद 21 मार्च को है। इस दिन को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस खास मौके पर शीर खुरमा से लेकर सेवइयां समेत कई लजीज पकवान बनते हैं। ईद के मौके पर लोग एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं। इस त्योहार को भाईचारे के संदेश के रूप में देखा जाता है।

19 Mar 2026, 08:25:20 PM IST

Eid ul fitr 2026 moon sighting Live: हैदराबाद में भी नहीं दिखा चांद

डेक्कन मुस्लिम उलेमा काउंसिल सेंट्रल कमेटी अध्यक्ष रोहिल हिलाल ने भी अपनी ओर से घोषणा कर दी कि ईद का चांद नहीं दिखा है। ऐसे में अब भारत में ईद शनिवार को मनाई जाएगी। शव्वाल के चांद का इंतजार आज हर कोई कर रहा था लेकिन चांद ना दिखने की वजह से अब ईल-उल-फितर का जश्न भारत में 21 मार्च को होगा।

19 Mar 2026, 07:45:55 PM IST

Eid ul fitr 2026 moon sighting Live: लखनई में नहीं दिखा ईद का चांद

हैदराबाद के बाद लखनऊ इस्लामिक सेंटर के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद ने घोषणा की है कि ईद अब 21 मार्च को मनाई जाएगी। बता दें कि ईद का चांद देखने के अगले दिन ही ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जाता है। सऊदी अरब और बाकी खाड़ी देशों में ईद के जश्न के एक दिन बाद ही भारत में ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जाता है। ऐसा भौगोलिक कारणों से होता है।

19 Mar 2026, 07:34:03 PM IST

Eid ul fitr 2026 moon sighting Live: दुबई में ईद की नमाज कब?

दुबई में ईद की नमाज को लेकर अब आधिकारिक घोषणा की गई है। यहां पर पहले ही ऐलान कर दिया गया था कि ईद 20 मार्च को होगी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यहां पर ज्यादातर मस्जिदों में ईद की नमाज की घोषणा कर दी गई है। दुबई में कल सुबह ईद की नमाज अदा की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार यहां पर सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर ये नमाज अदा की जाएगी।

19 Mar 2026, 07:13:45 PM IST

Eid moon sighting: कतर में एक हफ्ते की छुट्टी की घोषणा

मुस्लिम समुदाय में ईद-उल-फितर का त्योहार काफी बड़ा माना जाता है। वहीं सऊदी अरब और बाकी खाड़ी देशों में इस त्योहार का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है। ईद-उल-फितर के मौके पर कतर में कुल 1 हफ्ते की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। यहां पर सरकारी मंत्रालय से लेकर सभी प्रमुख एजेंजी और पब्लिक इंस्टीट्यूशन 1 हफ्ते के लिए बंद होंगे।

19 Mar 2026, 07:02:40 PM IST

Eid moon sighting: इंडोनेशिया में ईद की तारीख की हुई घोषणा

इंडोनेशिया की ओर से आधिकारिक रूप से घोषणा की जा चुकी है कि यहां पर ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद का जश्न 21 मार्च को होगा। हालांकि अभी वहां पर चांद दिखने की पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में कुछ देर का इंतजार और करना होगा। शव्वाल का चांद दिखते ही सारी चीजें कन्फर्म हो जाएंगी।

19 Mar 2026, 06:55:28 PM IST

Eid moon sighting Live:अल्लाह के इबादत का दिन है ईद

ईद का त्योहार मुस्लिम कम्युनिटी के लिए सबसे बड़ा त्योहार होता है। इसे अल्लाह की इबादत के रूप में देखा जाता है। इस दिन को लोग दुआएं बटोरने और दूसरों को प्यार बांटने के रूप में देखते हैं। रमजान के महीने के पूरे होते ही ईद मनाई जाती है। रमजान के पूरे महीने में भूख-प्यास रहकर पूरे 29 या फिर 30 दिन का रोजा रखने के बाद मीठी ईद मनाई जाती है। 30 रोजों को अल्लाह के खास इनाम के तौर पर देखा जाता है। इस पाक महीने में लोगों की कोशिश रहती है कि रोजे के दौरान जुबान से किसी के लिए भी कड़वी बात ना निकले और ना ही कान से कुछ भी बुरा सुने। कुल मिलाकर अल्लाह की इबादत के साथ ही लोगों की कोशिश होती है कि अपने हाथ से किसी को तकलीफ ना पहुंचाई जाए।

19 Mar 2026, 06:26:23 PM IST

Eid moon sighting Live: सऊदी अरब में कल मनाई जाएगी ईद

सऊदी अरब की ओर से आधिकारिक तौर पर ऐलान किया गया है कि वहां पर ईद 20 मार्च को मनाई जा रही है। अगर यहां पर 18 मार्च की रात नया चांद दिख जाता तो ईद आज मनाई जा रही होती। हालांकि 18 मार्च को शव्वाल का चांद नजर नहीं आया तो 30 रोजे पूरे होने के हिसाब से अब वहां पर ईद 20 मार्च को होगी। 20 मार्च को ही शव्वाल के महीने की शुरुआत माना जाएगा।

19 Mar 2026, 05:59:12 PM IST

Eid moon sighting Live: मस्जिदों में भी की जाती है चांद दिखने की घोषणा

चांद के दिखने के अनुसार उस दिन मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की तैयारी की जाती है। जिस रात चांद दिखता है, मस्जिदों में ईद की घोषणा की जाती है। रमजान के 29वें रोजा पर अगर चांद दिखता है तो 20 को ईद होगी वरना 21 मार्च को ईद होगी।

19 Mar 2026, 05:55:50 PM IST

Eid moon sighting Live:चांद रात किसे कहते हैं और शव्वाल का चांद दिखने का क्या मतलब है

ईद में चांद देखना जरूरी इसलिए हैं क्योंकि शव्वाल का चांद दिखने का मतलब है कि रमजान पूरे हुए और अब ईद मनाई जाएगी। ईद से पहले की रात , जिस रात चांद दिखता है चांद रात कहलाती है। इस दिन लोग ईद की खरीददारी करते हैं।

19 Mar 2026, 05:29:00 PM IST

Eid moon sighting:दिल्ली में कैसे दिखेगा चांद, आसमान में छाए बाद

आपको बता दें कि ईद का चांद देखने का लोग आज इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दिल्ली में आसमान में बादल छाए हुएहैं, कहीं,कहीं बारिश भी हो रही है। ऐसे में दिल्ली में चांद दिखने में परेशानी हो सकती है।

19 Mar 2026, 05:25:43 PM IST

Eid moon sighting timing: आज या कल यानी गुरुवार या शुक्रवार को चांद दिख जाने की संभावना बन रही है

मुकद्दस रमजान के महीने में अकीदतमंदों को चांद का आज बेसब्री से इंतजार है, लोग इसके दीदार के लिए तैयार हैं। मस्जिदों में नमाज के लिए तैयारियां हो रही हैं। आपको बता दें कि ईद किस दिन है येचांद के दिखने पर निर्भर करता है। आज या कल यानी गुरुवार या शुक्रवार को चांद दिख जाने की संभावना बन रही है।

19 Mar 2026, 05:19:38 PM IST

Eid moon Sighting Live: भारत में कब है ईद

भारत में ईद उल फितर 2026 की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि चांद शुक्रवार 19 मार्च को दिख सकता हैं। अगर 19 को चांद दिखा तो भारत में 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। आपको बता दें कि सउदी अरब में ईद का चांद नहीं दिखा है,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।