Bada Mangal 2026: मई में कब है दूसरा बड़ा मंगल, नोट कर लें पूजा विधि और उपाय
Bada Mangal 2026: साल 2026 में ज्येष्ठ माह 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगा। इस दौरान पड़ने वाले सभी मंगलवार बड़े मंगल कहलाएंगे। दूसरा बड़ा मंगल 12 मई 2026 को होगा।

ज्येष्ठ का महीना चल रहा है और इस माह में पड़ने वाले वाला हर मंगलवार बड़ा या बुढ़वा मंगल कहलता है। यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। पहला बड़ा मंगल 2 मई को था, जो बीत गया है। अब दूसरा बड़ा मंगल आने वाला है। इस बार अधिकमास के संयोग की वजह से ज्येष्ठ माह में कुल 8 मंगलवार पड़ने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार का संबंध कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा है। कहा जाता है कि इसी समय भगवान राम और हनुमान जी का पहला मिलन हुआ था। साथ ही, इसी माह के मंगलवार में हनुमान जी ने लंका दहन किया और उन्हें अमरता का आशीर्वाद भी मिला। इसलिए इस माह के हर मंगलवार को पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस बार दूसरा बड़ा मंगल कब है, क्या है पूजा विधि और उपाय।
दूसरा बड़ा मंगल कब है?
साल 2026 में ज्येष्ठ माह 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगा। इस दौरान पड़ने वाले सभी मंगलवार बड़े मंगल कहलाएंगे। दूसरा बड़ा मंगल 12 मई 2026 को होगा।
पूजा विधि
बड़े मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इस दिन लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इसके बाद व्रत का संकल्प लेकर हनुमान जी के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें। भोग के रूप में लड्डू, गुड़-चना, केला या नारियल अर्पित करें। पूजा के बाद हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या हनुमान अष्टक का पाठ करना लाभकारी होता है। अंत में शाम के समय आरती करें और प्रसाद का वितरण करें।
बड़ा मंगल पर उपाय
बड़े मंगल के दिन सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। पाठ करते समय हनुमान जी की ऐसी मूर्ति या तस्वीर सामने रखें, जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता भी हों। पाठ करते समय उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख रखें और पूरे श्रद्धा भाव व साफ मन से पाठ करें। चाहें तो 11, 21, 31 या 41 दिनों तक नियमित सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं। ब्रह्म मुहूर्त में किया गया पाठ विशेष रूप से अधिक शुभ फल देता है।
दान करें ये चीजें
बड़े मंगल के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा के बाद ठंडा जल या शरबत का दान करें। साथ ही अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस काम को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा बंदरों, गायों या जरूरतमंदों को गुड़ और चने का दान करें।
चोला अर्पित करें
पूजा के दौरान हनुमान जी को चोला अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और जीवन में आने वाली सभी संकट दूर होते हैं।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन